*जौनपुर जिले के बदलापुर में अग्यात युवक का खेत में मिली लाश, क्षेत्र में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस,*

जौनपुर। जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के भलुआही कस्बे में स्थित मछरहट्टे के पास खेत में बुधवार की दोपहर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
 स्थानीय लोगों ने खेत में शव देखा तो तत्काल एंबुलेंस तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा युवक को सीएचसी लाया गया जहां पर चिकित्सक ने देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं मृतक युवक की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है, समाचार संकलन तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष