बाइक और साइकिल की टक्कर से घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत


थरवई । बीते मंगलवार को थरवई बाजार में तेज रफ्तार बाइक चालक ने सायकिल से जा रहे किशोर को टक्कर मार दी थी । गंभीर रूप से घायल किशोर का इलाज फाफामऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था जहा इलाज के दौरान गुरूवार की रात मौत हो गयी। 
बताया जाता है कि सचिन यादव पुत्र महेन्द् यादव निवासी गोडवा बीते मंगलवार को घर से साइकिल से कापी पेंसिल लेने के लिए थरवई बाजार गया था जहां वह दुर्घटना का शिकार हो गया । गंभीरावस्था में उसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया था । गुरुवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । घटना से दुखी परिजनो का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने बाइक चालक दीपक को बाइक समेत थाने पकड कर लायी और उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की।
फोटो है।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष