*जौनपुर के तिलकधारी महाविद्यालय में 10 जुलाई की प्रवेश परीक्षा सहित जानिए अन्य जानकारी।*


जौनपुर। जिले में अनुशासन तथा शिक्षा ब्यवस्था में प्रदेश में अपनी पहचान बनाए महाविद्यालय टी.डी. कॉलेज जौनपुर में आगामी प्रवेश परीक्षा 10 जुलाई 2025 से प्रारंभ होगी। जिसमें सभी छह संकायों  कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि, शिक्षा, एवं विधि संकायों में स्नातक, स्नातकोत्तर स्तर पर उच्च गुणवत्तायुक्त प्रयोगशाला, विभागीय  पुस्तकालय, केंद्रीय पुस्तकालय, रोवर्स रेंजर्स, एन. सी.सी., एन. इन.एस. के साथ-साथ आउटडोर तथा  इंडोर स्टेडियम के माध्यम से खेलों में भी उच्च स्तर की सुविधायें उपलब्ध हैं। साथ ही साथ विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सम्पूर्ण परिसर वाई फाई से सुसज्जित बनाई गई है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु समग्रता के साथ प्रोत्साहन प्रदान किए जाते हैं।

इस संदर्भ में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह द्वारा जानकारी दी गई कि प्रवेश परीक्षा 10 जुलाई से 12 जुलाई 2025 तक तीन पालियों में सम्पन्न होगा । परीक्षा तिथि और समय सहित विस्तृत विवरण, प्रवेश पत्र महाविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड है। प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए समस्त विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ निर्धारित समय पर महाविद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होना अनिवार्य है।
महाविद्यालय में प्रवेश के लिए, प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंको के मेरिट के आधार पर होगा, जिसका सम्पूर्ण महाविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकेगा। साथ ही यह बताया गया कि महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य रहेगा। 

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष