***चौकियां के कुंड का सुरक्षा रेलिंग पार करना युवक को पड़ा महंगा, गंवानी पड़ी जान***

जौनपुर। शीतला चौकियां धाम मंदिर के बगल में स्थित तालाब में मंगलवार की सुबह 6 बजे अपने दो दोस्तों के साथ घूमने आए युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बता दें कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव के निवासी विजयी मौर्य के 20 वर्षीय पुत्र शिवम मौर्य अपने दो दोस्त राम सागर मौर्य, राजन मौर्य के साथ चौकियां धाम आए थे। चौकियां धाम पहुंचे दोनों दोस्त पानी की टंकी के समीप पहुंचे मृतक शिवम मौर्य नहाने के लिए मंदिर के बगल में स्थित तालाब में चला गया। वहीं दोनों दोस्त तालाब के ऊपर बैठे हुए थे। मृतक शिवम मौर्य सीढ़ियों पर कपड़ा उतारकर तालाब में प्रवेश किया और सुरक्षा रेलिंग को पारकर गहरे पानी चला गया। तैरने न आने के कारण पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई 
सीसीटीवी में कैद हुई घटना 

 तालाब में लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक अकेले तालाब में उतरते देखा जा रहा है। दूर से उसके दोस्तों ने डूबते हुए युवक को बचाने के लिए स्थानीय लोगों से गुहार लगाई। स्थानीय युवकों  ने डूबे युवक की तालाब में खोज की लेकिन असफल रहे। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना डायल 112,  पुलिस फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पुलिस, फायरकर्मी पहुंचे। फायरब्रिगेड कर्मियों ने तालाब में रस्सी में लगे कटिया के सहारे मृतक शिवम मौर्य को बाहर निकाला। स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन तालाब पर पहुंच गए थे।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष