*बेलांव दोहरे हत्याकांड में पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत चारों आरोपी बरी*




*जौनपुर, 03 जुलाई ।* उत्तरप्रदेश में जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र के बेलांव घाट पर 15 वर्ष पूर्व हुए संजय निषाद व नंदलाल निषाद हत्याकांड में जिले के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (चतुर्थ) एमएलए-एमपी कोर्ट के न्यायाधीश सारीक सिद्दीकी की अदालत ने बृहस्पतिवार को पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत कुल चारों आरोपियो को बरी कर दिया हैं। 
                              जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी लाल बहादुर पाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले में एक अप्रैल 2010 को 5.15 बजे सुबह केराकत थाना क्षेत्र के बेलांव घाट बैरियर के पास टोल टैक्स के विवाद में संजय निषाद व नंदलाल निषाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि आरोप है कि ठेकेदारी की रंजिश को लेकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पुलिस ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह के साथ ही आशुतोष सिंह, पुनीत सिंह व सुनीत सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिला किया। कोर्ट में गवाहों के बयान भी दर्ज हुए हैं। मेंने 20 गवाहों को परीक्षित कराया है। इस मामले में पुलिस ने सभी को क्लीन चिट दे दिया था, बाद में सीबीसीआईडी ने जांच के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। एमएलए-एमपी कोर्ट एडीेजे चतुर्थ की अदालत में मामले में विचारण चल रहा था, आज गुरुवार को अदालत ने पत्रावली पर उपलब्ध सबूत और साक्ष्यों का अवलोकन करने के पश्चात अपना निर्णय देते हुए पूर्व सांसद धनंजय सिंह सहित चारों आरोपियों को बरी कर दिया। 

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष