जौनपुर: पसेवा गांव में कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत, एसपी पहुंचे मौके पर


जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के पसेवा गांव में बुधवार को दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के भाई का आरोप है कि हत्या वो लोग आये अचानक हमला कर , हालांकि पुलिस ने अभी तक हत्या के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ स्वयं मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस टीम घटना के हर पहलु की बारीकी से जांच कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष