रामपुर: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, दो घायल


रामपुर (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव में शनिवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, जमालापुर बाबतपुर तिराहे निवासी नितिन पटेल (27) पुत्र राजेंद्र पटेल और उसका मामा का लड़का प्रिंस पटेल (निवासी कपसेठी, वाराणसी) रामपुर की ओर से होटल में खाना खाकर पल्सर बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वे जोगापुर स्थित श्री राम जानकी दिनकर इंटर कॉलेज के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई।

तेज रफ्तार के कारण नितिन बाइक को नियंत्रित नहीं कर सका और हाईवे डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में नितिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा प्रिंस पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार रितांशू सिंह (निवासी जमालापुर) भी घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायलों को रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। देर रात परिजनों ने नितिन का अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर कर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष