नगर पालिका घोटालों पर कांग्रेस का हल्ला बोल, मंत्री से इस्तीफ़े की माँग


जौनपुर। नगर पालिका में तेल ग़बन, भ्रष्टाचार, टूटी सड़कों, तीन हत्या मामलों पर चुप्पी और गोमती घाट को निजी हाथों में सौंपने जैसी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस कार्यालय से निकले विशाल जुलूस ने पालिका परिसर को हिला दिया।

प्रदर्शन का नेतृत्व ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिंह और शहर अध्यक्ष आरिफ़ ख़ान ने किया। कार्यकर्ताओं ने “तेल छोड़ो, गद्दी छोड़ो” के नारे लगाते हुए स्थानीय मंत्री गिरीश चन्द्र यादव से इस्तीफ़ा माँगा।

प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह ने आरोप लगाया कि मंत्री के संरक्षण में ही पालिका में गबन और अव्यवस्था पनप रही है। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर भ्रष्टाचार पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।

ज़िला उपाध्यक्ष राकेश सिंह डब्बू  कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों पर लगातार संघर्षरत है और भाजपा सरकार तथा उनके संरक्षित मंत्री गिरीश यादव की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच उजागर करती रहेगी। 

आरिफ़ ख़ान ने कहा कि गोमती घाट जौनपुर की आस्था का केंद्र है, इसे निजी हाथों में सौंपना संस्कृति पर कुठाराघात है। कांग्रेस ने साफ कहा कि भाजपा नेताओं की लापरवाही अब जनता बर्दाश्त नहीं करेगी और कांग्रेस उनकी आवाज़ बुलंद करती रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष