मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत किया गया जागरूक

मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक 
 

थरवई / मंगलवार को थाना थरवई मिशन शक्ति टीम द्वारा थरवई अंतर्गत ग्राम गोड़वा में जाकर महिलाओं व बेटियों को किया गया जागरूक। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के दृष्टिगत उन्हें जागरूक किया गया और उनकी सुरक्षा के दृष्टिगत दिए गए हेल्प लाइन नंबरों में वीमेन पॉवर लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1076, साइबर हेल्प लाइन 1930 आदि पर जानकारी दी गई। वही महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, कन्या सुमंगला योजना सहित कई योजनाओं के बारे में बड़े ही विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर थाना थरवई मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी निधि पटेल, एस आई रिचा वर्मा, दिव्या यादव आदि टीम द्वारा सभी ने मिशन शक्ति जागरूक किया।

  कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष