एसपी जौनपुर ने बक्शा थाने का औचक निरीक्षण किया, साफ-सफाई और लंबित मामलों के निस्तारण पर दिए सख्त निर्देश
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने गुरुवार को बक्शा थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय अभिलेख, मालखाना, हवालात, आगन्तुक रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, बीट सूचना रजिस्टर, कम्प्यूटर कक्ष, मेस, बैरक सहित पूरे थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का विस्तार से जायजा लिया।
इस दौरान एसपी ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से वार्ता कर उनके कार्य व्यवहार, अनुशासन और आम जनता के प्रति विनम्रता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित विवेचनाओं एवं शिकायतों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों के रखरखाव, थाना परिसर में स्वच्छता और कार्यशैली में सुधार के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को अपने आचरण से जनमानस में पुलिस की सकारात्मक छवि स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।
किताबों के ज्ञान के साथ तकनीकी दक्षता भी जरूरीः गौरव गौतम कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट पेश की जनसंचार विभाग के शुभम गुप्ता को मिला अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30 वां दीक्षांत समारोह सोमवार को महंत अवेद्यनाथ संगोष्ठी हाल में मनाया गया। इस अवसर पर माननीय कुलाधिपति, श्री राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले स्नातक एवं स्नातकोत्तर 83 मेधावियों (31 छात्र एवं 52 छात्राएं) को 84 स्वर्ण पदक प्रदान की। 339 शोधार्थियों को पीएच.डी. एवं एक को डीएससी की उपाधि दी। 39 छात्राओं को एचपीबी वैक्सीनेशन हुआ। कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा कि ज्ञान, साधना और परिश्रम की इस पावन धरती पर आकर स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय केवल डिग्री प्रदान करने के केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और चरित्र निर्माण की प्रयोगशालाएं हैं। विद्यार्थियों को अपने भविष्य के साथ-साथ भारत के भव...
जौनपुर | आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा, नागपंचमी और चेहलुम को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जौनपुर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आयोजित जिला शांति समिति की बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए। हाइलाइट्स और प्रमुख तैयारियाँ: 🎥 सीसीटीवी व कंट्रोल रूम: त्रिलोचन महादेव, गौरीशंकर धाम, चौकिया धाम जैसे प्रमुख मंदिरों पर रहेगी कड़ी निगरानी। 🚑 हेल्थ बूथ व मेडिकल सुविधा: कांवड़ मार्गों पर हेल्थ बूथ बनेंगे; सीएचसी और जिला अस्पतालों में 'एंटी-स्नेक वेनम' व जरूरी दवाएं उपलब्ध रहेंगी। 🌊 सुरक्षा व ट्रैफिक डायवर्जन: जलाशयों पर प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती होगी और भीड़ नियंत्रण के लिए रूट डायवर्जन लागू रहेगा। 🔊 डीजे व परंपरा के नियम: साउंड सिस्टम निर्धारित डेसिबल सीमा में ही बजेंगे, कोई भी नई परंपरा शुरू करने की इजाजत नहीं होगी। 📜 रेट लिस्ट अनिवार्य: कांवड़ मार्गों की दुकानों व ढाबों पर रेट लिस्ट/मेन्यू कार्ड लगाना अनिवार्य होगा। 💻 सोशल मीडिया मॉनिटरिंग: अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन...
● लायंस क्लब क्षितिज को मिला बेस्ट क्लब ऑफ़ द ईयर का अवार्ड। ● लायंस क्लब क्षितिज ने मंडल में सर्वाधिक रक्तदान करने का अवार्ड प्राप्त किया। ● लायंस क्लब क्षितिज की ''हिन्दू व्रतोत्सव पर्व पत्रिका'' का विमोचन किया गया। लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज का 8वां शपथ ग्रहण समारोह स्थान होटल रिवर व्यू में अत्यंत उत्साहपूर्वक व भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उदय चांदनी, दीक्षा अधिकारी डॉ. क्षितिज शर्मा गैट एरिया लीडर, अधिष्ठापन अधिकारी वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उमेश चंद कक्कड़, संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू व अध्यक्ष अतुल सिंह ने दीप प्रचलित कर समारोह का शुभारंभ किया। लियो मायरा सिंह व संवि सिंह ने मनमोहक गणेश वंदना प्रस्तुत की, वहीं लायन रजनी साहू ने ध्वज वंदना का पाठ किया। निवर्तमान अध्यक्ष MJF अतुल सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अपना अध्यक्षीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। शपथ ग्रहण अधिकारी उमेश चंद कक्कड़ वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष कौशल त्रिपाठी, सचिव हाफिज शाह, ...
Comments
Post a Comment