जिला कारागार का उप महानिरीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जौनपुर। उप महानिरीक्षक (मण्डल) कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, उत्तर प्रदेश लखनऊ डॉ. रामधनी ने रविवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की उपस्थिति में जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारागार की सुरक्षा व्यवस्थाओं, दर्ज सूचनाओं और बंदियों की दैनिक सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की।

उप महानिरीक्षक ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरा कक्ष, लेखा रजिस्टर और जेल चिकित्सालय का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा की दृष्टि से सभी व्यवस्थाओं की गहन जांच की। इसके बाद उन्होंने बंदी गृह में जाकर बैरकों, भोजन, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा में किसी प्रकार की ढिलाई न बरतने और आवश्यकतानुसार सुधार करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डॉ. रामधनी ने बंदियों से संवाद भी किया। उनसे स्वास्थ्य, भोजन, चिकित्सा सुविधा, कौशल विकास प्रशिक्षण तथा वृद्ध बंदियों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बंदियों की जरूरतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (शहरी) आयुष श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह सहित जेल प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष