जौनपुर: वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे तीन युवकों की बाइक दुर्घटना में दो की मौत, गावों में छाया मातम


जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया में रविवार रात लगभग 9 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में घायल एक और युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीनों युवक एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक ही मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई।

हादसे में अमावा, थाना दीदारगंज (आजमगढ़) निवासी शशांक सिंह पुत्र दीपक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि 19 वर्षीय प्रियांशु पुत्र सतीश कुमार निवासी सिकरौर, थाना सरायमीर और आयुष कुमार यादव पुत्र दीपक यादव निवासी इटौरी, थाना सराय ख्वाजा गंभीर रूप से घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल आयुष कुमार ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रात करीब 1:30 बजे दम तोड़ दिया।

बताया गया कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। दो युवकों की मौत की सूचना उनके गांवों में पहुंचते ही कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शशांक सिंह के बारे में ग्रामीणों का कहना है कि वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसकी मौत से दीपक सिंह के घर का चिराग बुझ गया है।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष