*चाइनीज मंझे की चपेट में आने से प्राइवेट शिक्षक की मौत*



जौनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज पर आज बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 8:00  बजे संदीप तिवारी उम्र 40 साल पुत्र विष्णु दत्त तिवारी  निवासी उमरपुर हरिबंधनपुर अपनी बेटी मन्नत को जो की कक्षा 2 की छात्रा है बाइक से सेंट पैट्रिक स्कूल छोड़कर  घर  जारहे थे कि जैसे ही वह शास्त्री ब्रिज पर पहुंचे चाइनीज मंझे की चपेट में आ गए जहां पर उनकी गर्दन बुरी तरह से कट  गई स्थानीय लोगों के सहयोग से एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल लाया गया जहां पर उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई मृत्यु खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है चाइनीज मांझा बंद होने के बाद भी आज भी खुलेआम धड़ले से बिक रहा है जिससे  लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है अब देखते हैं प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करती है कोतवाली पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष