*जौनपुर में लाठी व ईंट से मारकर अधेड़ को उतारा मौत के घाट*

जौनपुर। जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत माधव पट्टी गांव में डंडे और ईंट से मारकर एक व्यक्ति को घायल कर दिया गया और जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बारे में बताया गया है कि माधव पट्टी गांव निवासी गुरु प्रसाद यादव उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र मेवालाल यादव बुधवार दिन के लगभग 11:00 बजे कजगाव बाजार में बैठे हुए थे। जिनके साथ या बैठे थे उन लोगों ने इन्हें शराब पिलाया और अपनी मोटरसाइकिल पर बैठकर माधव पट्टी में ही स्थित रेलवे लाइन के फाटक के पास ले जाकर डंडे और ईंट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी पहुंच गए और घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में उपचार के लगभग आधे घंटे बाद गुरु प्रसाद की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि लगभग 1 वर्ष पूर्व पैसे के लेनदेन को लेकर हम लावरों से कुछ विवाद हुआ था। उसी विवाद अभी 5 तारीख को मुकदमे की तारीख रही यह बात मृतक की पुत्र ने बताया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विश्वनाथ प्रताप सिंह समेत भारी मात्रा में पुलिस फोर्स जिला अस्पताल व मौके पर पहुंच गई है। एसपी सिटी ने बताया कि इस घटना में शामिल एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। दूसरी तरफ पुलिस ने मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष