हर गांव को ‘सोलर गांव’ बनाया जाय: डीएम

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सहायकों के साथ बैठक कर केंद्र सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जनपद में अवशेष सभी पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड शत-प्रतिशत बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना से वंचित न रह जाए।

डीएम ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अधिक से अधिक पंजीकरण कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी ग्राम प्रधान स्वयं अपने घरों में सोलर पैनल स्थापित कर योजना के प्रति आमजन को प्रेरित करें। साथ ही प्रत्येक ग्राम प्रधान से अपने-अपने गांव को “सोलर गांव” के रूप में विकसित करने की अपील की।

जिलाधिकारी ने कहा कि जो ग्राम प्रधान इस योजना के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करेंगे, उनके नाम प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने हेतु प्रस्तावित किए जाएंगे।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष