UPSI परीक्षा को लेकर जौनपुर जंक्शन पर अलर्ट: GRP ने चलाया सघन चेकिंग अभियान


UPSI परीक्षा को लेकर जौनपुर जंक्शन पर अलर्ट: GRP ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

जौनपुर। उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक (UPSI) भर्ती परीक्षा के मद्देनजर कानून व्यवस्था और सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए जौनपुर रेलवे जंक्शन पर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। शनिवार को स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पुलिस टीम ने खंगाला कोना-कोना यह अभियान जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ तथा भंडारी चौकी प्रभारी जय दीप कोल के नेतृत्व में चलाया गया। पुलिस टीम ने स्टेशन के मुख्य द्वार, प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म और पटरियों के आसपास सघन तलाशी ली। इस दौरान संदिग्ध प्रतीत हो रहे व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

यात्रियों के बैग और अन्य सामानों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई।

प्लेटफॉर्म पर लावारिस वस्तुओं की विशेष निगरानी की गई।

यात्रियों को दी गई सुरक्षा की सलाह

चेकिंग के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया। जीआरपी ने अपील की कि:

भीड़भाड़ का फायदा उठाकर होने वाली टप्पेबाजी से बचने के लिए अपने मोबाइल और कीमती सामान का खुद ध्यान रखें।

किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा दी गई खाने-पीने की वस्तु का सेवन न करें।

कोई भी संदिगध वस्तु या व्यक्ति दिखने पर तत्काल रेलवे पुलिस या हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें।

"परीक्षा के कारण जंक्शन पर परीक्षार्थियों और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ होने की संभावना है। शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल पूरी तरह अलर्ट पर है।" — जीआरपी प्रशासन

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष