जिला अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं बनी चिंता का विषय

ईएनटी, मानसिक रोग विशेषज्ञ और रेडियोलॉजिस्ट के बिना मरीज बेहाल, ऑक्सीजन मशीन भी नहीं दे रही पूरा लाभ
जौनपुर। अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय, जहां प्रतिदिन हजारों मरीज बेहतर उपचार की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, आज कई बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी और उपलब्ध संसाधनों के पूर्ण उपयोग न होने से आम मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है।

जिला अस्पताल में वर्तमान समय में ईएनटी (कान, नाक और गला) विशेषज्ञ, मानसिक रोग विशेषज्ञ तथा रेडियोलॉजिस्ट की अनुपलब्धता से मरीजों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेडियोलॉजिस्ट के अभाव में अल्ट्रासाउंड और अन्य महत्वपूर्ण आबिश जांच प्रभावित होती हैं, जबकि मानसिक रोग विशेषज्ञ न होने से मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को समुचित परामर्श नहीं मिल पाता।

अस्पताल परिसर में स्थापित ऑक्सीजन मशीन भी अपेक्षित रूप से संचालित नहीं हो पा रही है। ऐसे में जरूरतमंद मरीजों को समय पर ऑक्सीजन सुविधा का पूरा लाभ नहीं मिल रहा।

जिला अस्पताल में अपेक्षित प्रमुख सुविधाएं

ईएनटी विशेषज्ञ की उपलब्धता,मानसिक रोग विशेषज्ञ की तैनाती,रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति,24 घंटे ऑक्सीजन सुविधा,अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे सेवाएं,पर्याप्त दवाएं और जांच सुविधाएं,इमरजेंसी सेवाओं का सुदृढ़ संचालन

जनपदवासियों ने जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन से मांग की है कि जिला अस्पताल में रिक्त विशेषज्ञ पदों को शीघ्र भरा जाए तथा ऑक्सीजन मशीन को पूर्ण रूप से संचालित कराया जाए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को निजी अस्पतालों के महंगे उपचार का बोझ न उठाना पड़े।

लोगों का कहना है कि जिला अस्पताल में यदि सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध हों, तो हजारों मरीजों को सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा मिल सकेगी।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष