जौनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर लूट करने आए 4 शातिर गिरफ्तार


रामपुर (जौनपुर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर व्यापारी की दुकान पर फर्जी छापेमारी करने पहुंचे चार शातिर बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

बताया गया कि 19 जुलाई 2026 की शाम करीब 4:30 बजे गोपालापुर स्थित एक सोने-चांदी की दुकान पर पहुंचे चार युवकों ने जांच के नाम पर दुकान में रखे जेवरात समेटने शुरू कर दिए। विरोध करने पर व्यापारी से मारपीट की और लाइसेंसी रिवाल्वर व आभूषण लेकर भागने का प्रयास किया।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रमेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर चारों आरोपियों को फर्जी दस्तावेजों एवं सफेद बोलेरो वाहन सहित दबोच लिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी पहचान पत्रों के सहारे व्यापारियों को डराकर ठगी और लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने मु0अ0सं0-145/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

 सराहनीय पुलिस टीम:
थानाध्यक्ष रमेश कुमार, उपनिरीक्षक महेंद्र यादव, उपनिरीक्षक रामाश्रय कुशवाहा, हेड कांस्टेबल अनिरुद्ध प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, कांस्टेबल सुरेश यादव, राजा कुमार, दीपक कुमार, जितेंद्र कुमार यादव एवं विनोद यादव।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष