*जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने की विनियमित क्षेत्र की समीक्षा, लंबित भवन मानचित्रों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश*

*जौनपुर।* जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विनियमित क्षेत्र की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित भवन मानचित्रों की विस्तार से समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने डेटवार लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और सभी मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही डेट वाइज पेंडेंसी रिपोर्ट उपलब्ध कराने को भी कहा।
बैठक के दौरान बिना मानचित्र स्वीकृत कराए कराए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अवैध निर्माण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा ऐसे निर्माण कार्यों पर लगातार निगरानी रखी जाए।
उन्होंने जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक नए भवन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से स्थापित कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा विनियमित क्षेत्र की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए डिजिटल सिस्टम विकसित करने पर भी जोर दिया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सपनों को संकल्प में बदलें युवा, विकसित भारत के बने सहभागी: राज्यपाल

कांवड़ यात्रा व त्योहारों पर जौनपुर प्रशासन मुस्तैद: डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश, सीसीटीवी और गोताखोरों से होगी सुरक्षा

कौशल त्रिपाठी बने लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष