Posts

Showing posts from July 30, 2026

भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार मौर्य का जौनपुर में भव्य स्वागत

Image
 दीपा मौर्य और नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य ने किया अंगवस्त्र और माला से सम्मान    प्रयागराज। भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार मौर्य का गुरुवार को जौनपुर में भव्य स्वागत किया गया। उनका स्वागत जौनपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा रामसूरत मौर्य और दीपा मौर्य के सरकारी उपजिलाधिकारी आवास पर किया गया। इस दौरान फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र की भाजपा नेत्री दीपा मौर्य और नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य ने उन्हें माला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर सुरेश कुमार मौर्य को बधाई दी और पार्टी को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र की भावी नेत्री दीपा मौर्य, डॉ. रामसूरत मौर्य, विवेक मौर्य सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार मौर्य ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत किया जाएगा।