Posts

Showing posts from August 30, 2026

खुटहन में विकास के दावों की खुली पोल: उपाध्यायपुर का मुख्य संपर्क मार्ग बदहाल, ग्रामीणों में आक्रोश

Image
खुटहन (जौनपुर)। जौनपुर विकास खंड खुटहन के पश्चिमी छोर पर स्थित ग्राम सभा उपाध्यायपुर इन दिनों बदहाली का दंश झेल रही है। ग्राम सभा को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला रास्ता लंबे समय से खराब हालत में है। इसी रास्ते से दर्जनों घरों के ग्रामीणों का रोजाना आवागमन होता है, लेकिन सड़क की स्थिति देखकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार गांवों के विकास के लिए लगातार धन आवंटित कर रही है और विकास कार्यों को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर विकास कार्यों की निगरानी और गुणवत्ता की जांच आखिर कौन करेगा? उपाध्यायपुर का बदहाल रास्ता इन दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। ग्रामीणों ने खण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ), खुटहन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि विकास खंड के मुखिया होने के नाते बीडीओ की जिम्मेदारी केवल कार्यालय में बैठकर सरकारी योजनाओं की फाइलों पर हस्ताक्षर करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। ग्रामीणों के मुताबिक, अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करना चाहिए और लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों पर का...