Posts

Showing posts from September, 2026

कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 28 सितंबर को बंद

Image
* *जौनपुर।* जिले में अत्यधिक बारिश के कारण हुए जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में 28 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थी विद्यालय नहीं आएंगे। हालांकि, विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। शिक्षक विद्यालय पहुंचकर आधार के लिए जन्म प्रमाणपत्र, अपार, एसएचवीआर, यू-डायस समेत अन्य विभागीय कार्यों को पूरा करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीम प्रथम, आकाश सोनकर ने विद्यालय का नाम रोशन किया

Image
जौनपुर। स्टेट लेवल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरवपूर्ण सफलता हासिल की। विजेता टीम में शामिल मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज, जौनपुर के कक्षा 10-C के छात्र आकाश सोनकर ने अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। आकाश सोनकर की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आकाश सोनकर का माल्यार्पण कर उत्साहवर्धन एवं हौसलाफजाई की तथा उसकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं, विद्यालय के प्रबंधक डॉ अब्दुल कादिर खान ने आकाश सोनकर को उसके खेल एवं आगे की पढ़ाई-लिखाई में हरसंभव सहायता एवं सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सहयोग दिया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के बास्केटबॉल कोच  रहमतुल्लाह, ( खेल शिक्षक आजम) ,   सुशील,   धर्मेंद्र, अनवर, शहजाद, अनुपम, सलमान , शाहिद अलीम,प्रदीप,शिक्षकगण एवं समस्त विद्यालय परिवार ने आकाश सोनकर तथा उसकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई देते हु...

डॉ. अखिलेश श्रीवास्त के निधन से प्रधानाचार्य परिषद में शोक की लहर

Image
शोकसभा में भावुक हुए साथी, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि जौनपुर। प्रधानाचार्य परिषद जौनपुर के सम्मानित सदस्य एवं औंका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश श्रीवास्तव का शनिवार सुबह करीब 10 बजे हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से प्रधानाचार्य परिषद सहित शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन को परिषद ने शिक्षा जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। डॉ. अखिलेश श्रीवास्तव के निधन पर शनिवार शाम तीन बजे जनक कुमारी इंटर कॉलेज जौनपुर में प्रधानाचार्य परिषद की शोकसभा आयोजित की गई। परिषद के अध्यक्ष डॉ. जंगबहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने दिवंगत प्रधानाचार्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोकसभा में उनके मित्र बयालसी इंटर कॉलेज जलालपुर के प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र सिंह ने डॉ. अखिलेश श्रीवास्तव के साथ बिताए संस्मरणों को याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि डॉ. श्रीवास्तव विद्वान, मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। वह सभी के सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रह...

निष्ठा और समर्पण से पीयू बनेगा 'रोल मॉडल' : प्रो. राकेश सिंह

Image
संवाद कार्यक्रम में कुलपति ने साझा किया अपना विजन विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के दिए टिप्स जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (पीयू) के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने आर्यभट्ट सभागृह में आयोजित एक विशेष संवाद कार्यक्रम में शिक्षकों और कर्मचारियों को संबोधित किया। नियुक्ति के बाद का विश्वविद्यालय परिवार के साथ मंगलवार की देर शाम यह पहला संवाद था। इस दौरान उन्होंने अपना विजन स्पष्ट करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च ग्रेडिंग के साथ स्थापित करना उनका दृढ़ संकल्प है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का निष्ठापूर्ण सहयोग अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमें पूर्ण समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा, क्योंकि आज किए गए हमारे उत्कृष्ट कार्यों का सुफल आने वाली पीढ़ियों को प्राप्त होगा। प्रो. सिंह ने कहा कि पीयू को एक आदर्श शिक्षण संस्थान बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे देश के अन्य श्रेष्ठ विश्वविद्यालयों ...

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जरूरीः डॉ. नृपेंद्र सिंहपीयू में एचपीवी टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण संपन्न

Image
विशेषज्ञ टीम ने दिया स्वास्थ्य और बचाव का मंत्र जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (पीयू) परिसर स्थित फार्मेसी संस्थान में बुधवार को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस विशेष स्वास्थ्य अभियान में छात्राओं और अन्य लाभार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एचपीवी का टीका लगवाया। फार्मेसी विभागाध्यक्ष डॉ. नृपेंद्र सिंह ने छात्राओं की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि युवतियों को एचपीवी संक्रमण और इससे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना आज के समय की महती आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति सही जागरूकता और समय पर किया गया टीकाकरण,  भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकता है। अभियान के दौरान छात्राओं को महज टीका ही नहीं लगाया गया, बल्कि उन्हें एचपीवी संक्रमण, टीकाकरण के दूरगामी महत्व और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों के प्रति विस्तार से जागरूक भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ टीम ने सभी लाभा...

पुरानी रंजिश में युवक की ह,त्या, हाईवे पर शव रख ग्रामीणों ने लगाया जाम

Image
लोहे की सरिया और रॉड से हमला कर 28 वर्षीय विशाल यादव को उतारा मौ,त के घाट, आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहनों में की तोड़फोड़ जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदयालगंज में शुक्रवार को पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने 28 वर्षीय युवक विशाल यादव की बेरहमी से पीट-पीटकर ह,त्या कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की सरिया और रॉड से युवक पर ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर रूप से घायल विशाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। युवक की ह,त्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने उसका शव एनएच-135ए पर रखकर चक्का जाम कर दिया। देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर हंगामा करते हुए कुछ वाहनों में तोड़फोड़ भी की। घटना के बाद रामदयालगंज और आसपास के बाजारों में दहशत का माहौल बन गया। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। पुलिस के पहुंचते ही बढ़ा तनाव चक्का जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही लाइन बाजार पुलिस के साथ आसपास के थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। स्थिति को नियंत्रित करने के ल...

जौनपुर में फिर जानलेवा साबित हुआ चाइनीज मांझा, बाइक सवार युवक की गर्दन कटी

Image
जौनपुर। शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का कहर एक बार फिर देखने को मिला। रविवार शाम करीब 4:30 बजे सद्भावना पुल के पास बाइक से घर जा रहे 20 वर्षीय युवक की गर्दन अचानक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गई। धारदार मांझे से उसकी गर्दन कट गई और खून बहने लगा। हादसे के बाद दोस्तों ने तत्काल कपड़े से घाव दबाकर खून रोकने का प्रयास किया और घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच गई। घायल युवक की पहचान पुराना पानदरीबा निवासी संतोष कुमार मौर्य के पुत्र शगुन मौर्य (20) के रूप में हुई है। बताया गया कि शगुन रविवार शाम बाइक से अपने घर जा रहा था। वह राजेश बिरयानी वाले के पास पहुंचा ही था कि आसमान में उड़ रहा मांझा अचानक उसकी गर्दन में फंस गया। मांझे की धार से गर्दन पर कट लगते ही वह घबरा गया और बाइक रोक दी। हादसे की जानकारी मिलते ही शगुन के दोस्त शानू और अन्य साथी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत उसकी गर्दन पर कपड़ा रखकर खून रोकने की कोशिश की। इसके बाद घायल शगुन को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर उपचार मिलने के कारण युवक की हालत फिलहाल ख...

जौनपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते 3 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद

Image
जौनपुर। लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग द्वारा अत्यधिक बारिश के पूर्वानुमान के साथ ही कई क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर 3 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जौनपुर के अनुसार, 3 सितंबर को परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड से संचालित कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए शिक्षण कार्य बंद रहेगा। इस दिन कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को विद्यालय नहीं आना होगा। हालांकि, विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और विभागीय कार्यों को पूरा करेंगे। इस दौरान अपार (APAAR), यू-डायस (UDISE) सहित अन्य विभागीय कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। विद्यालय प्रबंधन को भी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है, ताकि खराब मौसम और जलजमाव की स्थिति में विद्...

खबर का असर: उपाध्यायपुर के बदहाल संपर्क मार्ग पर शुरू हुआ निर्माण कार्य, ग्रामीणों को मिली राहत

Image
खुटहन (जौनपुर)। ग्राम सभा उपाध्यायपुर के बदहाल मुख्य संपर्क मार्ग को जन जागरण संदेश और विभिन्न समाचार पत्रों द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित की गई खबर का असर अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। खबर प्रकाशित होने के बाद गांव के बदहाल रास्ते के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। सड़क का निर्माण ग्राम प्रधान द्वारा कराया जा रहा है। लंबे समय से खराब पड़े इस संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी थी। ग्रामीणों का कहना था कि रास्ते की जर्जर स्थिति के चलते उन्हें आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती थी। खबर प्रकाशित होने के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में राहत और खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से जिस समस्या को लेकर आवाज उठाई जा रही थी, उस पर अब काम शुरू हुआ है। इससे आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने जन जागरण संदेश के माध्यम से समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने पर आभार जताया और उम्मीद व्यक्त की कि निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से जल्द पूरा कराया जाएगा, ताकि स...

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर, ऋण वितरण प्रक्रिया तेज करने के डीएम ने दिए निर्देश

Image
जौनपुर -जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में मंगलवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने को लेकर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सीएम युवा उद्यमी विकास योजना और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित बैंकों को पात्र युवाओं को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऋण वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए तथा जिन आवेदनों में वर्गीकरण की कार्रवाई पूरी हो चुकी है, उनका भौतिक सत्यापन शीघ्र कराया जाए। डीएम ने अधिकारियों को स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक युवा योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन सकें। बैठक में सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या का मुद्दा भी उठाया गया। विद्युत विभाग के अधिकारी ने बताया कि संबंधित समस्या का निस्तारण कराया जा चुका है। इस पर सीड़ा के उद्यमियों ने भी सहमति व्यक्त की। इसके अलावा जिलाधिका...