Posts

Latest News

जौनपुर में फिर जानलेवा साबित हुआ चाइनीज मांझा, बाइक सवार युवक की गर्दन कटी

Image
जौनपुर। शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का कहर एक बार फिर देखने को मिला। रविवार शाम करीब 4:30 बजे सद्भावना पुल के पास बाइक से घर जा रहे 20 वर्षीय युवक की गर्दन अचानक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गई। धारदार मांझे से उसकी गर्दन कट गई और खून बहने लगा। हादसे के बाद दोस्तों ने तत्काल कपड़े से घाव दबाकर खून रोकने का प्रयास किया और घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच गई। घायल युवक की पहचान पुराना पानदरीबा निवासी संतोष कुमार मौर्य के पुत्र शगुन मौर्य (20) के रूप में हुई है। बताया गया कि शगुन रविवार शाम बाइक से अपने घर जा रहा था। वह राजेश बिरयानी वाले के पास पहुंचा ही था कि आसमान में उड़ रहा मांझा अचानक उसकी गर्दन में फंस गया। मांझे की धार से गर्दन पर कट लगते ही वह घबरा गया और बाइक रोक दी। हादसे की जानकारी मिलते ही शगुन के दोस्त शानू और अन्य साथी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत उसकी गर्दन पर कपड़ा रखकर खून रोकने की कोशिश की। इसके बाद घायल शगुन को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर उपचार मिलने के कारण युवक की हालत फिलहाल ख...

जौनपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते 3 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद

Image
जौनपुर। लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग द्वारा अत्यधिक बारिश के पूर्वानुमान के साथ ही कई क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर 3 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जौनपुर के अनुसार, 3 सितंबर को परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड से संचालित कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए शिक्षण कार्य बंद रहेगा। इस दिन कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को विद्यालय नहीं आना होगा। हालांकि, विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और विभागीय कार्यों को पूरा करेंगे। इस दौरान अपार (APAAR), यू-डायस (UDISE) सहित अन्य विभागीय कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। विद्यालय प्रबंधन को भी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है, ताकि खराब मौसम और जलजमाव की स्थिति में विद्...

खबर का असर: उपाध्यायपुर के बदहाल संपर्क मार्ग पर शुरू हुआ निर्माण कार्य, ग्रामीणों को मिली राहत

Image
खुटहन (जौनपुर)। ग्राम सभा उपाध्यायपुर के बदहाल मुख्य संपर्क मार्ग को जन जागरण संदेश और विभिन्न समाचार पत्रों द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित की गई खबर का असर अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। खबर प्रकाशित होने के बाद गांव के बदहाल रास्ते के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। सड़क का निर्माण ग्राम प्रधान द्वारा कराया जा रहा है। लंबे समय से खराब पड़े इस संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी थी। ग्रामीणों का कहना था कि रास्ते की जर्जर स्थिति के चलते उन्हें आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती थी। खबर प्रकाशित होने के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में राहत और खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से जिस समस्या को लेकर आवाज उठाई जा रही थी, उस पर अब काम शुरू हुआ है। इससे आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने जन जागरण संदेश के माध्यम से समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने पर आभार जताया और उम्मीद व्यक्त की कि निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से जल्द पूरा कराया जाएगा, ताकि स...

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर, ऋण वितरण प्रक्रिया तेज करने के डीएम ने दिए निर्देश

Image
जौनपुर -जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में मंगलवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने को लेकर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सीएम युवा उद्यमी विकास योजना और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित बैंकों को पात्र युवाओं को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऋण वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए तथा जिन आवेदनों में वर्गीकरण की कार्रवाई पूरी हो चुकी है, उनका भौतिक सत्यापन शीघ्र कराया जाए। डीएम ने अधिकारियों को स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक युवा योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन सकें। बैठक में सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या का मुद्दा भी उठाया गया। विद्युत विभाग के अधिकारी ने बताया कि संबंधित समस्या का निस्तारण कराया जा चुका है। इस पर सीड़ा के उद्यमियों ने भी सहमति व्यक्त की। इसके अलावा जिलाधिका...

*अत्यधिक बारिश के चलते जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 1 सितंबर को बंद*

Image
*जौनपुर।* जिले में अत्यधिक बारिश एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में 1 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि विद्यार्थी विद्यालय नहीं आएंगे। यह आदेश जिले के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों पर लागू रहेगा। हालांकि विद्यालय बंद रहने के दौरान सभी शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और अपार, यू-डायस सहित अन्य विभागीय कार्यों को पूरा करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को विद्यालयों में आदेश के अनुपालन की निगरानी करने के लिए भी कहा गया है।

पीली नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, मछली पकड़ने के दौरान हुआ हादसा

Image
* *जौनपुर।* बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव के पास पीली नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार लेदुका निवासी रेहान (17) मछली पकड़ने के लिए पीली नदी गया था। इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में समा गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने किशोर को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। किशोर की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

*कक्षा में शिक्षकों के मोबाइल पर डीएम सख्त, प्रधानाध्यापक के पास जमा कराने के निर्देश*

Image
 *निपुण भारत मिशन की समीक्षा में एमडीएम की गुणवत्ता से समझौता न करने की हिदायत* *फाइटर जेट मॉडल बनाने वाले छात्र की प्रतिभा को डीएम ने सराहा, किया सम्मानित* *जौनपुर*  31 अगस्त। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित मीटिंग हॉल में निपुण भारत मिशन एवं जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।          बैठक में निपुण भारत मिशन, बच्चों को डीबीटी के माध्यम से दी जा रही 1,200 रुपये की धनराशि, एमडीएम वितरण एवं उसकी गुणवत्ता, विद्यालय कायाकल्प के तहत 19 पैरामीटर, दिव्यांग बच्चों के लिए सुविधाओं, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में निर्माण एवं शैक्षिक सुधार तथा अभिभावक-शिक्षक बैठकों की प्रगति की समीक्षा की गई।           जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता से किसी भी स्थिति में समझौता न किया जाए। उन्होंने विद्यालयों में संचालित शैक्षिक न...