Posts

Showing posts from 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

Image
गरीबों के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं - चिराग पासवान : महसचिव जितेंद्र पासी फाफामऊ (प्रयागराज)। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान का जन्मदिवस प्रयागराज के गंगापार क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु एवं उज्जवल राजनीतिक भविष्य की कामना की। साथ ही इसी दिन लौह पुरुष पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष करन सोनकर, प्रदेश महासचिव जितेन्द्र पासी, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश महासचिव हिमांशु पासी, प्रयागराज जिलाध्यक्ष विनय कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष नंदकुमार सोनी, महानगर महासचिव वीरेन्द्रचंद्र कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी योगेश भारतीय, गंगापार कार्यकारी जिलाध्यक्ष बबलू सरोज, संगठन मंत्री अनिल पासी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश महासचिव जितेन्द्र पासी ने अपने संबोधन में कहा कि चिराग पासवान युवा नेतृत्व का सशक्त उदाहरण है...

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

Image
थरवई (प्रयागराज)। पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज, इस्माइलगंज में शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी मेडिकल डॉ. राजेश गर्ग, सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र, संयुक्त चिकित्सालय पड़िला रहे। उनके साथ डॉ. शंकर लाल चाहर, एसजी सीएमओ डॉ. नीलम, डॉ. दुर्गा भवानी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे। निरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल सीआरपीएफ के साथ मुख्य अतिथि ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार पटेल द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की और भ्रष्टाचार रोकने व राष्ट्र की एकता बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्र-छात्राओं के बारे में जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर व...

फाफामऊ में पेंशनर्स के लिए निःशुल्क हृदय एवं श्वांस रोग जांच शिविर आयोजित, रेलवे पेंशनर्स ने की विनीता हॉस्पिटल की सराहना

Image
डॉ. बिन्दू विश्वकर्मा ने कहा - स्वास्थ्य सेवा से लेकर शिक्षा व समाज सेवा के लिए हर क्षण तैयार है विनीता हॉस्पिटल फाफामऊ। विनीता हॉस्पिटल प्रा. लि. फाफामऊ में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन प्रयागराज के सदस्यों के लिए निःशुल्क हृदय, फेफड़ा और श्वांस रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरिष्ठ श्वांस रोग विशेषज्ञ डॉ. जी.के. अग्रवाल ने पेंशनर्स को संबोधित करते हुए कहा कि आपने रेलवे को देश के लिए चलाया है, अब आपकी बारी है अपने दिल को संभालने की। उन्होंने बताया कि 60 प्रतिशत हार्ट अटैक सुबह 6 से 10 बजे के बीच आते हैं, इसलिए सुबह उठते ही जल्दबाजी न करें। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए बीपी-शुगर की डायरी बनाने, हफ्ते में दो बार जांच करने, दवा न छोड़ने, नमक-तेल कम खाने और रोज 30 मिनट धीरे-धीरे टहलने व प्राणायाम करने की सलाह दी। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. पंकज गुप्ता ने कहा कि वजन और तनाव को कंट्रोल करें, चिंता दिल की सबसे बड़ी दुश्मन है। रात में भारी भोजन से बचें, रात 8 बजे क...

जौनपुर में PET-2026 के लिए 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए, 87,696 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Image
25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को दो पालियों में होगी परीक्षा, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रहेगा प्रतिबंध जौनपुर। जनपद में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में परीक्षा के लिए कुल 32 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 87,696 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि PET-2026 की लिखित परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रत्येक निर्धारित तिथि पर परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए सभी 32 केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन रहेगा प्रतिबंधित जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर पेयजल,...

फाफामऊ के बेला कछार में नम आंखों से किया गया मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन, गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से विदाई

Image
 दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर रही चाक-चौबंद सुरक्षा, थाना प्रभारी छोटक यादव के नेतृत्व में पुलिस और सिविल डिफेंस टीम रही तैनात फाफामऊ (प्रयागराज)। फाफामऊ के बेला कछार घाट पर मंगलवार को विजयादशमी के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ किया गया। भक्तों ने नम आंखों से, ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा को विदाई दी। विसर्जन के दौरान पूरा बेला कछार घाट "बोलो दुर्गा मैया की जय" के जयकारों से गूंज उठा। युवा भक्त डीजे और ढोल की थाप पर नाचते-गाते हुए माता की प्रतिमा को विसर्जन स्थल तक लेकर पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फाफामऊ थाना प्रभारी छोटक यादव अपनी टीम के साथ मौके पर मुस्तैद रहे। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण विसर्जन के लिए घाट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। कुछ मूर्तियों का विसर्जन अभी बाकी है, जो बुधवार को किया जाएगा। उप निरीक्षक सौमित्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को लगभग 60 से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर विसर्जन स्थल पर सिविल डिफेंस की टीम भी मौजूद रही, ताकि किसी ...

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

Image
दशहरा मेले को लेकर सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात: छोटक यादव   कृष्णा मौर्य- सच खबरें  फाफामऊ (प्रयागराज)। दशहरा के पावन अवसर पर मलाक हरहर में लगे भव्य मेले का एसीपी थरवई अजेंद्र यादव ने मंगलवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कहा कि जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है और मेला पूरी तरह से सुरक्षित और सुचारू रूप से चल रहा है। एसीपी ने बताया कि मेले को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस बल को विभिन्न प्वाइंटों पर तैनात किया गया है। भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस टीम लगातार निगरानी कर रही है। निरीक्षण के बाद फाफामऊ थाना प्रभारी छोटक यादव और शांतिपुरम चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मौर्य अपनी टीम के साथ लगातार पैदल गश्त करते नजर आए। पुलिस टीम द्वारा मेले के आसपास अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों और सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को हटवाया गया, ताकि जाम की स्थिति न बने और लोगो को आने-जाने में कोई परेशानी न हो। साथ ही संदि...

जौनपुर में स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियां पूरी! 23 अक्टूबर को होगा मतदान 🗳️

Image
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर जौनपुर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में कुल 90 बूथ बनाए गए हैं। 📌 मुख्य बिंदु: 🔹 मतदान की तिथि: 23 अक्टूबर (सुबह 8:00 से शाम 4:00 बजे तक) 🔹 पोलिंग पार्टियों की रवानगी: 22 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट से 🔹 बूथ विवरण: स्नातक निर्वाचन के लिए 68 और शिक्षक निर्वाचन के लिए 22 मतदेय स्थल 🔹 सुरक्षा व्यवस्था: 9 जोनल मजिस्ट्रेट, 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 100 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात 🔹 मतदाता सूची विशेष कैंप: 24 अक्टूबर को हर मतदेय स्थल पर लगेगा विशेष कैंप, नए नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर! यूं ही लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें। 🇮🇳

जौनपुर 62.30 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता के आरोप में ग्राम प्रधान अजीत सिंह पिंटू गिरफ्तार

Image
गोशाला की धनराशि हस्तांतरित करने और मनरेगा कार्य में गड़बड़ी के आरोप, एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई रामपुर, जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र की दमौदरा ग्राम पंचायत में कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान अजीत कुमार सिंह उर्फ पिंटू को गिरफ्तार किया है। मामला गोशाला के लिए आवंटित धनराशि के कथित हस्तांतरण और मनरेगा के तहत अमृत सरोवर की खुदाई एवं सुंदरीकरण कार्य में अनियमितता के आरोपों से जुड़ा है। विभागीय दस्तावेजों के अनुसार, ग्राम प्रधान अजीत कुमार सिंह और तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव संदीप कुमार के खिलाफ 18 सितंबर 2026 को रामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 316(5) का उल्लेख किया गया है। गोशाला के 62.30 लाख रुपये के हस्तांतरण का आरोप विभागीय जांच आख्या में आरोप लगाया गया कि ग्राम पंचायत में संचालित अस्थायी गोआश्रय स्थल के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 में कुल 62,30,849 रुपये की धनराशि दर्ज थी। जांच में इस रकम को ग्राम प्रधान की माता के बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाने का मामला...

फाफामऊ में थाना प्रभारी के नेतृत्व में पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों रही नजर

Image
फाफामऊ, (प्रयागराज)। फाफामऊ थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा पैदल गश्त अभियान चलाया गया। यह गश्त अभियान फाफामऊ थाना प्रभारी छोटक यादव के नेतृत्व में किया गया। अभियान के दौरान शांतिपुरम चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मौर्य अपनी टीम और मिशन शक्ति टीम के साथ शांतिपुरम चौराहे से होते हुए दुर्गा पूजा पंडाल और गुरुकुल मोंटेसरी स्कूल तक पैदल गश्त किया  पुलिस टीम ने इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले संदिग्ध व्यक्तियों, संदिग्ध वाहनों की  पर नजर रखी तथा आसपास के लोगों से सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली। दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास भीड़भाड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करना और अराजक तत्वों पर नजर रखना रहा। इस गश्त अभियान के दौरान फाफामऊ थाना प्रभारी छोटक यादव, शांतिपुरम चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मौर्य, उप निरीक्षक सौमित्र सिंह, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी महिला उप निरीक्षक निधि पटेल, महिला उप निरीक्षक दामिन...

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत थरवई पुलिस ने दो स्कूलों में छात्राओं को किया जागरूक, बच्चों ने किया रावण दहन

Image
थरवई, प्रयागराज। शनिवार को थाना प्रभारी पंकज सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी खुशबू पांडे ने अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र के दो स्कूलों  स्प्रिंगर पब्लिक स्कूल थरवई और कंपोजिट विद्यालय पारनडीह सहसो में मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम चलाया। नवरात्रि पर्व के शुभारंभ पर एंटी रोमियो टीम द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। स्प्रिंगर पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के प्रबंधक संजय शुक्ला ने मां सरस्वती की फोटो पर माल्यार्पण किया। इसके बाद नन्हें-मुन्ने कलाकारों ने राम-सीता और हनुमान बनकर रावण दहन का मंचन किया। जिसमें राम का रोल कक्षा 5 के रितिक यादव, लक्ष्मण का रोल आराध्यदेव और हनुमान का रोल कक्षा 5 के मयंक ने निभाया। रावण का दहन थाना प्रभारी पंकज सिंह, प्रबंधक संजय शुक्ला और राम बने छात्र द्वारा किया गया। इस दौरान विद्यालय में रामायण पर आधारित नृत्य और नाटक भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी खुशबू पांडे ने महिला सुरक्षा, महि...

सेवईथ में भक्ति का सैलाब, गोवर्धन लीला सुन झूम उठे श्रद्धालु

Image
 प्रयागराज। सेवईथ सधनगंज रोड, सोरांव में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा एवं जन्मोत्सव महोत्सव के पांचवें दिन गोवर्धन पूजन और भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का सजीव वर्णन किया गया। भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य के संयोजन में आयोजित इस कथा महोत्सव में कथा व्यास परम् पूज्य ब्रम्हर्षि आनन्द धाम सरकार महाराज जी चित्रकूट धाम ने अपने मुखारविंद से कथा का रसपान कराया। महाराज जी ने कहा कि जब इंद्र के प्रकोप से ब्रज में मूसलाधार वर्षा होने लगी, तो भगवान श्रीकृष्ण ने सात वर्ष की आयु में अपनी कनिष्ठा अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को सात दिन तक धारण कर ब्रजवासियों की रक्षा की। गोवर्धन पूजन का संदेश है कि प्रकृति की पूजा ही ईश्वर की पूजा है। हमें गौ, पर्वत, वृक्ष और जल की रक्षा करनी चाहिए। इसके बाद महाराज जी ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं जैसे माखन चोरी लीला, कालिया नाग दमन, पूतना वध और माता यशोदा के साथ प्रेम भरी लीलाओं एवं गोपियों के साथ का लीलाओं विस्तार से वर्णन किया, जिसे सुनकर पंडाल में बैठे श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और पूरा पंडाल "जय श्रीकृष्ण...

मिशन शक्ति फेज 6 के तहत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोहरी में छात्राओं को सिखाए गए आत्म सुरक्षा के मंत्र

Image
मिशन शक्ति का उद्देश्य समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करना: एसीपी अजेंद्र यादव फाफामऊ, (प्रयागराज)। मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत शुक्रवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोहरी में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एसीपी थरवई अजेंद्र यादव ने किया। इस दौरान उनके साथ फाफामऊ थाना प्रभारी छोटक यादव, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी निधि पटेल एवं समस्त पुलिस बल मौजूद रहा। एसीपी थरवई अजेंद्र यादव ने छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि राह चलते यदि कोई अनजान व्यक्ति परेशान करता है तो घबराएं नहीं, सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों की मदद लें। प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क स्थापित है, वहां तत्काल सूचना दें। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस इमरजेंसी 112 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में अपने आसपास की महिलाओं को भी जागरूक करें। फाफामऊ थाना प्रभारी छोटक यादव ने कहा कि यदि राह चलते कोई मनचला पर...

ढोल-नगाड़ों के साथ गूंजा जय श्रीराम, फाफामऊ में निकली ऐतिहासिक कर्ण घोड़ा शोभायात्रा

Image
श्री रामलीला मैदान में ध्वजारोहण के साथ हुआ रामलीला मंचन का आगाज फाफामऊ (प्रयागराज)। श्रीराम लीला कमेटी फाफामऊ द्वारा का भव्य कर्ण घोड़ा शोभायात्रा रविवार को सजधज कर पूरे शाही अंदाज के पूरी भव्यता के साथ निकला। शोभा यात्रा की अगुवाई कमेटी के अध्यक्ष धीरेंद्र केसरवानी और महामंत्री सुरेश केसरवानी ने की। फाफामऊ बाजार स्थित श्रीराम लीला रंगमंच से भगवान श्रीराम की गणेश और शंकर भगवान की पूजा आरती मंत्रोच्चार करने के बाद शोभा यात्रा सूर्य देव की उपासना के बाद उठकर  फाफामऊ बाजार के पुरानी गली, इलाहाबाद रोड, बनारस रोड, प्रतापगढ़ रोड होते हुए पुराने फाफामऊ स्थित श्रीराम लीला मैदान में जाकर ध्वजा पताका फहराने के पुनः फाफामऊ श्रीराम लीला रंग मच वापस आकर शोभा यात्रा समाप्त हुई। शोभा यात्रा में आधा दर्जन से अधिक कलात्मक रंग बिरंगी चौकियां, घोड़ा, ऊट व डीजे रोड लाइट अपनी छठा बिखेरते रहे। कर्ण घोणा को भगवान राम का दूत भी माना जाता है। इसलिए भगवान राम के दूत के संदेश के साथ रामलीला की शुरुआत हुई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसीपी थरवई अजेंद्र यादव और फाफामऊ थाना प्रभारी छोटक य...

शारदीय नवरात्र से मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के द्वितीय चरण की शुरुआत

Image
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को लेकर दुर्गा पूजा पंडालों और चौकियों में चला विशेष अभियान फाफामऊ (प्रयागराज)। शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर प्रदेश सरकार के निर्देश पर मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-05 के द्वितीय चरण की शुरुआत रविवार को की गई। इसी क्रम में फाफामऊ थाना प्रभारी छोटक यादव के संरक्षण में और मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी निधि पटेल के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रदेश सरकार के आदेशानुसार टीम ने दुर्गा पूजा पंडालों एवं चौकियों में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। अभियान के दौरान मिशन शक्ति टीम ने बाजार, चौराहों, दुर्गा पूजा पंडाल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों जैसे वुमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। थाना प्रभारी छोटक...

नवरात्र को लेकर थरवई पुलिस भी अलर्ट, थाना प्रभारी पंकज सिंह ने अपनी टीम के साथ किया पैदल गश्त

Image
महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष ड्यूटी, अतिक्रमण न करने की अपील थरवई (प्रयागराज)। शारदीय नवरात्र के मद्देनजर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी पंकज सिंह ने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। थाना प्रभारी पंकज सिंह ने पांडेश्वर नाथ धाम पड़िला, थरवई बाजार, पान की पुलिया और 40 नंबर गोमती सहित प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालो, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर समितियों और दुकानदारों से बातचीत कर अतिक्रमण न करने और भीड़ प्रबंधन में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि नवरात्र में महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस दौरान थरवई थाने से एसआई सुधांशु कुशवाहा, आशीष यादव, अरविंद कुमार, गिरीश चंद्र राय, अनिल कुमार सिंह एवं महिला एसआई दीप्ति मिश्रा, आकांक्षा द्विवेदी, खुश...

एडीसीपी पुष्कर वर्मा के नेतृत्व में नवरात्रि और आगामी दशहरा त्योहार को लेकर फाफामऊ बाजार से शांतिपुरम तक पैदल गश्त सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Image
अतिक्रमण और संदिग्ध व्यक्तियों पर रहेगी सख्त नजर: एसीपी अजेंद्र यादव फाफामऊ (प्रयागराज)। शारदीय नवरात्र को लेकर कानून व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज फाफामऊ थाने से पैदल गश्त निकाली गई। यह पैदल गश्त अपर पुलिस उपायुक्त पुष्कर वर्मा के नेतृत्व में निकाली गई। इस दौरान उनके साथ सहायक पुलिस आयुक्त थरवई अजेंद्र यादव और फाफामऊ थाना प्रभारी छोटक यादव अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। पुलिस टीम ने फाफामऊ थाने से पैदल गश्त शुरू कर फाफामऊ बाजार होते हुए शांतिपुरम चौराहे तक भ्रमण किया। इस दौरान एडिशनल डीसीपी पुष्कर वर्मा ने यातायात व्यवस्था और प्रमुख चौराहों का निरीक्षण कर सड़क पर लगने वाले जाम को देखते हुए वाहन चालकों और दुकानदारों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया सहायक पुलिस आयुक्त थरवई अजेंद्र यादव ने बताया कि नवरात्रि पर्व के दौरान बाजारों और दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास अतिक्रमण न होने पाए और श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई असुविधा न हो, इसके लिए यह पैदल गश्त की गई है। फाफामऊ थाना प्रभारी छोटक यादव ने बताया कि नवरात्...

नवरात्रि से पहले फाफामऊ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, एसीपी अजेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस ने किया पैदल गस्त

Image
फाफामऊ (प्रयागराज)। आगामी शारदीय नवरात्रि और त्योहारों के मद्देनजर फाफामऊ थाना क्षेत्र में सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने किया पैदल गस्त। इसी क्रम में शनिवार को एसीपी थरवई अजेंद्र यादव के नेतृत्व में फाफामऊ थाना प्रभारी छोटक यादव के साथ पुलिस टीम ने  पैदल गस्त किया। पुलिस टीम ने फाफामऊ थाने से पैदल गस्त शुरू किया जो फाफामऊ बाजार होते हुए शांतिपुरम लेबर चौराहे तक गया। इस दौरान पुलिस ने पूरे बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन गश्त की। पैदल मार्च के दौरान एसीपी थरवई अजेंद्र यादव और थाना प्रभारी छोटक यादव ने स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से बातचीत की और उन्हें आगामी त्योहारों में पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया। त्योहारों के सीजन में भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग की। चौराहों पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों को हटवाकर सही जगह पर पार्क कराया गया ताकि त्योहारों के दौरान ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा न हो। एसीपी थरवई अजेंद्र यादव ने कहा कि आगामी नवरात्र पर्व और मेले को शांतिपूर्ण और सुरक...

फाफामऊ में पानी की टंकी पर जमीन विवाद को लेकर चढ़ा युवक , पुलिस की सूझबूझ से उतरा नीचे

Image
एसीपी थरवई अजेंद्र यादव ने दिलाया उचित कार्रवाई का भरोसा फाफामऊ। फाफामऊ थाना क्षेत्र में शनिवार को हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक के टंकी पर चढ़ते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही फाफामऊ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शांतिपुरम चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मौर्य ने स्थिति को संभालते हुए युवक से फोन पर लगातार संपर्क बनाए रखा और उसे नीचे उतरने के लिए मनाने लगे। खबर मिलते ही एसीपी थरवई अजेंद्र यादव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक से बात कर उसकी पूरी समस्या सुनी और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने संबंधित एसीपी सोरांव से पीड़िता की बात भी करायी ।पुलिस की काफी देर की समझाइश के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। युवक की पहचान रवि विश्वकर्मा पुत्र अमृत लाल विश्वकर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रवि का होलागढ़ थाना क्षेत्र में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से परेशा...

गांधी जयंती पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय गोहरी में स्वच्छता अभियान और शपथ समारोह का आयोजन

Image
फाफामऊ (प्रयागराज)। गांधी जयंती के अवसर पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय गोहरी में स्वच्छता अभियान एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन  किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रवि भूषण साथ साथ शिक्षकों और शिक्षिकाओं द्वारा विद्यालय परिसर के चारों ओर साफ-सफाई के साथ की गई। सभी ने श्रमदान कर परिसर को स्वच्छ बनाया और छात्रों को स्वच्छता का महत्व समझाया। सफाई अभियान के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रवि भूषण ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया । इसके बाद प्रधानाचार्य ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के आदर्शों पर चलकर अपने जीवन में उच्च सफलता हासिल की। हमें भी उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर देश और समाज की सेवा करनी चाहिए। स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि हमारी दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए ...

थरवई में पान की पुलिया पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग, हेलमेट लगाने की हिदायत

Image
थरवई। थाना क्षेत्र के पान की पुलिया चौराहे पर शुक्रवार शाम करीब 7:00 बजे पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियमों के पालन और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चेकिंग अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चौराहे से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की। इस दौरान उप निरीक्षक रितेश चंद्र उपाध्याय ने दोपहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाने की हिदायत दी। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और नियमित रूप से हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने की अपील की। चेकिंग के दौरान एक अधिवक्ता को भी रोककर यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट लगाने की हिदायत दी गई। पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखना है। चेकिंग अभियान में उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, कांस्टेबल प्रवीण कुमार द्विवेदी, हेम कुमार, कृष्ण कुमार, धनिता निशा और सुमित्रा यादव मौजूद रहे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत गांधी जयंती पर मेधावी छात्रों का सम्मान

Image
प्रयाग पीजी कॉलेज और माँ फूलकली लॉ कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह, बैंक ऑफ इंडिया की मैनेजर दिव्या और प्रबंधक आर.डी. तिवारी द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया  थरवई (प्रयागराज)। सेवा संकल्प अभियान के तहत 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर प्रयाग पीजी कॉलेज और माँ फूलकली लॉ कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेमेस्टर परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच मैनेजर दिव्या जी और विद्यालय के प्रबंधक आर.डी. तिवारी ने मेधावी छात्रों को गोल्ड, सिल्वर मेडल और टिफिन देकर सम्मानित किया। माँ फूलकली लॉ कॉलेज से एलएलबी 5वें सेमेस्टर के छात्र चंद्रशेखर भास्कर, तन्नू मौर्या, कृष्ण मोहन मौर्य तथा एलएलबी 3rd सेमेस्टर से रविन्द्र कुमार मौर्य, स्वाती मिश्र, मोहम्मद इमरान को और प्रयाग पीजी कॉलेज से बीसीए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा गार्गी त्रिपाठी, रवि केसरवानी, तूषा मौर्या, आयुषी मिश्रा, बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा स्वाति सिंह, अंशिका यादव, उपासना त...