Posts

Showing posts from August 17, 2026

नागपंचमी पर पोखरा के ताल में उमड़ी आस्था |

Image
खुटहन ,जौनपुर। नागपंचमी के पावन पर्व पर सोमवार को इमामपुर क्षेत्र के पोखरा के ताल पर नाग देवता की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। लोगों ने नाग देवता को दूध, पुष्प, अक्षत, रोली और मिठाई अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान महिलाएं और बच्चे भी उत्साह के साथ धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। इमामपुर गांव में नागपंचमी पर वर्षों पुरानी परंपरा के तहत लोग आस्था पूजा अर्चना धूमधाम से की | स्थानीय निवासी ने बताया कि यह ऐतिहासिक परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। पहले यहां कबड्डी, कुड़ीकूद और दंगल जैसे पारंपरिक खेल भी आयोजित होते थे। ग्रामीण क्षेत्रों में नागपंचमी पर महिलाओं ने झूला झूला और कजरी गीत गाकर उत्सव मनाया। लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

अत्यधिक बारिश एवं जलभराव के चलते 18 अगस्त को सभी विद्यालय बंद

Image
जौनपुर। अत्यधिक बारिश एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी महोदय के आदेश के क्रम में 18 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी विद्यालय बंद रहेंगे। इस आदेश के तहत परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं उत्तर प्रदेश बोर्ड से संबद्ध सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जिलाधिकारी के आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आदेश का पालन कराया जाए। बारिश एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधनों को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

*मो. अमान बने बदलापुर के नए एसडीएम, विवेक सिंह का तबादला*

Image
*बदलापुर। बदलापुर तहसील में तैनात उपजिलाधिकारी (एसडीएम) विवेक सिंह का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर 2021 बैच के पीसीएस अधिकारी मोहम्मद अमान ने रविवार को बदलापुर के नए एसडीएम के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।* मूलरूप से लखनऊ निवासी मोहम्मद अमान प्रशासनिक सेवा में आने के बाद विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इससे पहले वह अंबेडकरनगर और अलीगढ़ में डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्य कर चुके हैं। जौनपुर जिले में एसडीएम के रूप में बदलापुर उनकी पहली तैनाती है।* नए एसडीएम के कार्यभार संभालने के बाद तहसील क्षेत्र के लोगों को राजस्व एवं प्रशासन से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण की उम्मीद है। तहसील में भूमि विवाद, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र सहित विभिन्न राजस्व मामलों के निस्तारण के साथ ही जनसुनवाई और फरियादियों की समस्याओं का समाधान एसडीएम की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल रहेगा। वहीं, तबादले के बाद एसडीएम विवेक सिंह की नई तैनाती को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आदेश जारी किया गया है। उनके कार्यकाल में ...