Posts

Showing posts from August, 2026

*अत्यधिक बारिश के चलते जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 1 सितंबर को बंद*

Image
*जौनपुर।* जिले में अत्यधिक बारिश एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में 1 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि विद्यार्थी विद्यालय नहीं आएंगे। यह आदेश जिले के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों पर लागू रहेगा। हालांकि विद्यालय बंद रहने के दौरान सभी शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और अपार, यू-डायस सहित अन्य विभागीय कार्यों को पूरा करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को विद्यालयों में आदेश के अनुपालन की निगरानी करने के लिए भी कहा गया है।

पीली नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, मछली पकड़ने के दौरान हुआ हादसा

Image
* *जौनपुर।* बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव के पास पीली नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार लेदुका निवासी रेहान (17) मछली पकड़ने के लिए पीली नदी गया था। इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में समा गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने किशोर को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। किशोर की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

*कक्षा में शिक्षकों के मोबाइल पर डीएम सख्त, प्रधानाध्यापक के पास जमा कराने के निर्देश*

Image
 *निपुण भारत मिशन की समीक्षा में एमडीएम की गुणवत्ता से समझौता न करने की हिदायत* *फाइटर जेट मॉडल बनाने वाले छात्र की प्रतिभा को डीएम ने सराहा, किया सम्मानित* *जौनपुर*  31 अगस्त। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित मीटिंग हॉल में निपुण भारत मिशन एवं जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।          बैठक में निपुण भारत मिशन, बच्चों को डीबीटी के माध्यम से दी जा रही 1,200 रुपये की धनराशि, एमडीएम वितरण एवं उसकी गुणवत्ता, विद्यालय कायाकल्प के तहत 19 पैरामीटर, दिव्यांग बच्चों के लिए सुविधाओं, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में निर्माण एवं शैक्षिक सुधार तथा अभिभावक-शिक्षक बैठकों की प्रगति की समीक्षा की गई।           जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता से किसी भी स्थिति में समझौता न किया जाए। उन्होंने विद्यालयों में संचालित शैक्षिक न...

*राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला विरोध मार्च*

Image
*जौनपुर।* उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मंच के कथित ‘शुद्धीकरण’ कार्यक्रम और उसके बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा कार्रवाई की मांग किए जाने के मामले में दर्ज एफआईआर के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह और शहर अध्यक्ष आरिफ खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा से डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की। जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा का दलित विरोधी रवैया सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मंच के कथित शुद्धीकरण की घटना संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक एकता के लिए गंभीर विषय है। राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। उन्ह...

पांच एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले, डीएम ने जारी किया तबादला आदेश

Image
*जौनपुर।* जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में सोमवार को बड़ा फेरबदल किया गया। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने पांच उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए तबादला आदेश जारी किया है। प्रशासनिक कामकाज को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार शुभांशु कटियार को एसडीएम मछलीशहर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अजय कुमार उपाध्याय को एसडीएम मड़ियाहूं बनाया गया है। इसके अलावा नवीन कुमार को एडीएम प्रथम, जौनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिव प्रताप को एसडीएम न्यायिक, जौनपुर के पद पर तैनात किया गया है। वहीं मो. अमान बदलापुर में एसडीएम के पद पर कार्यरत रहते हुए एसडीएम न्यायिक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। प्रशासनिक स्तर पर हुए इस फेरबदल को जिले में राजस्व एवं न्यायिक कार्यों के बेहतर संचालन से जोड़कर देखा जा रहा है।

केराकत में AIMIM के नगर कार्यालय का उद्घाटन, संगठन विस्तार पर जोर

Image
*जौनपुर।* ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने जौनपुर जिले में संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए केराकत नगर में अपने नगर कार्यालय का उद्घाटन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष इमरान बंटी समेत अन्य पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने संगठन को बूथ और वार्ड स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने कार्यकर्ताओं से आपसी तालमेल के साथ संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने की अपील की। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में जनाब हाजी युसुफ, जिला सेक्रेटरी जनाब केडी अंसारी, हाफिज सलमान, अनिल गौतम, शहजादे, कैश खान, ओसामा खान, दानिश, नसीम, तारिक और परवेज समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधि...

*मड़ियाहूं में 800 मरीजों की हुई नेत्र जांच, 92 ऑपरेशन के लिए चयनित*

Image
*निःशुल्क नेत्र शिविर में जरूरतमंदों को मिली उपचार की सुविधा, बस से वाराणसी भेजे गए चयनित मरीज* *जौनपुर।* राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सोमवार को जीआरसी ऑफिस, मड़ियाहूं में निःशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। कुल 800 मरीजों का पंजीकरण कर नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमें 92 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। चयनित मरीजों को निःशुल्क बस के माध्यम से शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी भेजा गया। आयोजकों के अनुसार चयनित मरीजों के ऑपरेशन और आवश्यक उपचार की व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क की जाएगी। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य सूर्यभान सिंह, विशिष्ट अतिथि अरविंद सिंह (मखड़ू सिंह), पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनगर तथा ब्लॉक प्रमुख पति दयाराम पटेल ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी विनय कुमार सिंह (झगड़ु) एवं आलोक सिंह नाहर रहे। वाराणसी से आए अनुभवी चिकित्सकों एवं आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के चिकित्सकीय स्टाफ ने मरीजों की जांच की और जरूरत के अनुसार उपचार एवं ...

*छात्राओं संग भोजन कर कुलपति ने परखी मेस की गुणवत्ता*

Image
*महिला छात्रावासों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पठन-पाठन और सुविधाओं की भी ली जानकारी* *जौनपुर।* वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.के. सिंह ने सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित महिला छात्रावासों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मीराबाई छात्रावास में छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया और मेस में परोसे जा रहे खाने की गुणवत्ता को स्वयं परखा। कुलपति के छात्राओं के साथ भोजन करने पर छात्राओं में भी उत्साह देखने को मिला। भोजन के दौरान कुलपति ने छात्राओं से छात्रावास में मिल रही सुविधाओं, पठन-पाठन के माहौल और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावासों में साफ-सफाई, पेयजल, भोजन समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों और वार्डन को निर्देश दिया कि छात्राओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए। साथ ही छात्रावास में आने वाले अ...

*जिला कारागार पहुंचे डीएम-एसपी, बैरकों से पाकशाला तक परखी व्यवस्थाएं*

Image
*बंदियों से स्वास्थ्य और सुविधाओं की ली जानकारी, स्वच्छ भोजन व बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के दिए निर्देश* *जौनपुर।* जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. एवं पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने सोमवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। डीएम-एसपी ने विभिन्न बैरकों, कारागार अस्पताल, पाकशाला सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की स्थिति परखी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जिला कारागार अस्पताल में भर्ती बंदियों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित चिकित्सकों एवं कारागार प्रशासन को बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम और एसपी ने पाकशाला का निरीक्षण किया। यहां बंदियों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और भोजन तैयार करने की प्रक्रिया को देखा। अधिकारियों ने भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने तथा बंदियों को मानकों के अनुरूप पौष्टिक एव...

*बच्चे के हाथ में रिवॉल्वर थमाकर रील बनाने का वीडियो वायरल*

Image
*सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में हथियार के साथ रील बनाने का मामला, जांच में जुटी पुलिस* *जौनपुर।* सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जंगीपुर कला व खुर्द इलाके का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक छोटे बच्चे के साथ नजर आ रहा है और बच्चे के हाथ में रिवॉल्वर दिखाई दे रही है। हथियार के साथ रील बनाए जाने को लेकर वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि वीडियो में आयान नामक युवक बच्चे के साथ रिवॉल्वर लेकर रील बनाता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे लेकर सवाल उठाए हैं। खासकर छोटे बच्चे के हाथ में हथियार दिए जाने को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। वायरल वीडियो की जानकारी पुलिस तक पहुंचने के बाद मामले को लेकर जांच शुरू होने की बात सामने आ रही है। पुलिस वीडियो की सत्यता, उसमें दिखाई दे रहे व्यक्तियों और हथियार के संबंध में जानकारी जुटा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि रिवॉल्वर वास्तविक है या किसी अन्य वस्तु का इस्तेमाल किया गया है तथा हथियार किसके नाम पर है। फिलहाल सोशल मीडिया पर व...

तीन उपनिरीक्षक हुए सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई भावभीनी विदाई

Image
*जौनपुर।* जनपद पुलिस में अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सोमवार को तीन उपनिरीक्षक सेवानिवृत्त हुए। पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को अंगवस्त्र, उपहार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने समारोह में शामिल होकर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि तीनों पुलिसकर्मियों ने अपने सेवाकाल में निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। पुलिस विभाग में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके आगामी जीवन के सुखमय, स्वस्थ, समृद्ध एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक घनश्याम सरोज, उपनिरीक्षक राम प्रताप सिंह एवं उपनिरीक्षक ना.पु. उमेश कुंवर सिंह शामिल रहे। समारोह के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत शाहगंज पुलिस ने महिला का खोया बैग बरामद कर लौटाया

Image
*कीमती सामान से भरा बैग मिलने पर महिला ने पुलिस टीम का जताया आभार* *जौनपुर।* थाना शाहगंज पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक महिला का यात्रा के दौरान वाहन में छूटा कीमती सामान से भरा बैग बरामद कर उसे सकुशल सुपुर्द कर दिया। बैग वापस मिलने पर महिला ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए आभार जताया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को सरपतहा थाना क्षेत्र के सारी जहांगीर पट्टी निवासी कुमारी गरिमा पुत्री लाल साहब ने शाहगंज पुलिस को सूचना दी कि कस्बा शाहगंज से यात्रा के दौरान उनका बैग वाहन में छूट गया है। बैग में काफी कीमती सामान रखा हुआ था। सूचना मिलते ही शाहगंज पुलिस ने बैग की बरामदगी के लिए प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 31 अगस्त 2026 को बैग को उसके समस्त सामान सहित सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद बैग कुमारी गरिमा को सुपुर्द कर दिया गया। खोया हुआ बैग और सामान वापस मिलने पर गरिमा ने खुशी जताते हुए शाहगंज पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की और पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। बरामदगी करने वाली टीम में कांस्टेबल आलोक सिंह, कांस्टेबल अमन यादव, कांस्टेबल अभिराम ...

*हत्या के प्रयास के मामले में दो वांछित गिरफ्तार, चापड़ बरामद*

Image
*सरायख्वाजा पुलिस की कार्रवाई, बशीरपुर के रहने वाले हैं दोनों आरोपी* *जौनपुर।* सरायख्वाजा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लोहे का चापड़ भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा दीपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु.अ.सं. 501/26 से संबंधित वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जाहिद अहमद पुत्र जमालुद्दीन तथा जमालुद्दीन पुत्र स्व. गदगद, दोनों निवासी बशीरपुर, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3), 333 एवं 109(1) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को 31 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लोहे का चापड़ बरामद किय...

समान कानून की मांग को लेकर सवर्ण आर्मी का हुंकार, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Image
*जौनपुर।* देश में समान कानून और सभी नागरिकों को समान अधिकार दिए जाने की मांग को लेकर सवर्ण आर्मी ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने केंद्र व प्रदेश सरकार से संविधान में निहित समानता के सिद्धांत को मजबूत करने तथा कानून के समान संरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई। सवर्ण आर्मी की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि सभी नागरिकों को संविधान प्रदत्त समानता एवं मौलिक अधिकार प्राप्त हैं। संगठन ने मांग की कि आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर आर्थिक स्थिति तथा वास्तविक सामाजिक-शैक्षिक पिछड़ेपन जैसे पारदर्शी मानकों को भी आधार बनाया जाए। ज्ञापन में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के वर्ष 2026 के नए नियमों की समीक्षा करने की मांग भी की गई। संगठन ने कहा कि ऐसे प्रावधानों पर पुनर्विचार होना चाहिए, जिन्हें जनहित और समानता की कसौटी पर उचित नहीं पाया जाता है। इसके अलावा SC/ST Act के तहत दर्ज मामलों के अधिकृत एवं सत्यापित आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग की गई। संगठन ने मामलों के अंतिम न्यायिक परिणाम, दोषमुक्त हुए आरोपियों की संख्या तथा न्...

खुटहन में विकास के दावों की खुली पोल: उपाध्यायपुर का मुख्य संपर्क मार्ग बदहाल, ग्रामीणों में आक्रोश

Image
खुटहन (जौनपुर)। जौनपुर विकास खंड खुटहन के पश्चिमी छोर पर स्थित ग्राम सभा उपाध्यायपुर इन दिनों बदहाली का दंश झेल रही है। ग्राम सभा को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला रास्ता लंबे समय से खराब हालत में है। इसी रास्ते से दर्जनों घरों के ग्रामीणों का रोजाना आवागमन होता है, लेकिन सड़क की स्थिति देखकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार गांवों के विकास के लिए लगातार धन आवंटित कर रही है और विकास कार्यों को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर विकास कार्यों की निगरानी और गुणवत्ता की जांच आखिर कौन करेगा? उपाध्यायपुर का बदहाल रास्ता इन दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। ग्रामीणों ने खण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ), खुटहन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि विकास खंड के मुखिया होने के नाते बीडीओ की जिम्मेदारी केवल कार्यालय में बैठकर सरकारी योजनाओं की फाइलों पर हस्ताक्षर करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। ग्रामीणों के मुताबिक, अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करना चाहिए और लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों पर का...

वीर जवानों को समर्पित रक्षाबंधन: सरहद के रक्षकों के लिए लायन्स क्लब की अनूठी पहल 🇮🇳❤️

Image
देश की सुरक्षा के लिए अपने परिवारों से दूर सरहद पर तैनात वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा "एक राखी सैनिक भाइयों के नाम" कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुसैनाबाद स्थित 98 बटालियन यूपी एनसीसी परिसर में किया गया। इस अवसर पर लायन्स लेडी बहनों ने सैनिक भाइयों को तिलक लगाकर, कलाई पर रक्षासूत्र बाँधा, मिठाई खिलाई और साथ मिलकर केक भी काटा। इसके साथ ही सीमा पर तैनात वीर जवानों के लिए विशेष रूप से राखियां भेजी गईं। कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां: पारिवारिक स्नेह: त्यौहार पर घर से दूर जवानों ने भावुक होकर कहा कि बहनों द्वारा राखी बाँधे जाने से उन्हें परिवार की कमी महसूस नहीं हुई। अध्यक्षीय संदेश: संस्थाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। गौरव का क्षण: लीनेस अध्यक्ष पूजा त्रिपाठी और फर्स्ट लायन लेडी संगीता श्रीवास्तव ने इस पहल को राष्ट्र रक्षकों के प्रति सम्मान और प्रेरणा का भावपूर्ण माध्यम बताया। आयोजन संचालन: कार्यक्रम का सफल संचालन चीफ सेक्रेट्री सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आलोक सिंह, लेफ्टिनेंट कर...

जौनपुर में भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल आज बंद

Image
​जौनपुर। जिले में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और जगह-जगह जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर आज, 25 अगस्त 2026 को कक्षा 01 से 08 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। ​जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर द्वारा जारी निर्देश के मुख्य बिंदु: ​प्रभावित विद्यालय: परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) और यूपी बोर्ड से संबद्ध सभी सरकारी व निजी स्कूल। ​शिक्षण कार्य: 25 अगस्त को कक्षा 1 से 8 तक शिक्षण कार्य पूरी तरह स्थगित रहेगा। ​सख्त निर्देश: सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जौनपुर: संभव अभियान 6.0 की समीक्षा बैठक में कड़े रुख में दिखे जिलाधिकारी, बक्शा और केराकत के CDPO को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश!

Image
​ 📢 स्वास्थ्य और पोषण से कोई समझौता नहीं! जौनपुर में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में आयोजित पोषण समिति की बैठक में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों पर गाज गिरी है। ​कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि SAM (अति कुपोषित) बच्चों का गृह भ्रमण और ई-कवच (e-Kavach) पोर्टल पर डेटा की शत-प्रतिशत फीडिंग हर हाल में 31 अगस्त तक पूरी होनी चाहिए। ​📌 बैठक के मुख्य बिंदु व सख्त निर्देश: ​लापरवाही पर एक्शन: संभव अभियान की बेहद खराब प्रगति पर बक्शा के CDPO और पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में एक भी बच्चा भर्ती न कराने पर केराकत के CDPO को कारण बताओ नोटिस। ​समयसीमा तय: निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य अगले 15 दिनों में पूरा करने और पुराने भवनों की कायाकल्प योजना के तहत मरम्मत कराने का आदेश। ​शत-प्रतिशत फीडिंग: आशा और एएनएम को ई-कवच पोर्टल पर 31 अगस्त तक सभी SAM बच्चों का फॉलोअप डेटा अपडेट करने का अल्टीमेटम। ​ग्राउंड लेवल चेकिंग: बीडीओ (BDO) और बाल विकास परियोजना अधिकारियों (CDPO) को स्वयं फील्ड में जाकर गृह भ्रमण करने के निर्देश। ​पुष्टाहार व PMMVY: अनुपूरक पुष्टाहार का प...

जौनपुर : 50 हजार की कथित घूस के लिए पांच ट्रकों का रजिस्ट्रेशन रोका! एआरटीओ कार्यालय के बाहर ट्रक खड़े कर मालिक ने मचाया हड़कंप

Image
जौनपुर। एआरटीओ कार्यालय में कथित घूसखोरी को लेकर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक वाहन मालिक ने रजिस्ट्रेशन नहीं होने से नाराज होकर अपने पांच ट्रकों को एआरटीओ कार्यालय के सामने ही लाकर खड़ा कर दिया। एक साथ पांच ट्रकों के सड़क पर खड़े होने से मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा हो गई और कार्यालय परिसर में भी अफरा-तफरी मच गई। वाहन मालिक ने रजिस्ट्रेशन बाबू पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घूस नहीं देने के कारण पिछले एक सप्ताह से उसके ट्रकों का रजिस्ट्रेशन जानबूझकर लटकाया जा रहा है। वाहन मालिक मडियाहूं कस्बे के निवासी विनय सिंह का आरोप है कि उसने अपने पांचों ट्रकों के रजिस्ट्रेशन के लिए नियमानुसार आवेदन और जरूरी दस्तावेज जमा कर दिए थे। इसके बावजूद करीब एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। आरोप है कि कार्यालय में तैनात रजिस्ट्रेशन बाबू गणेशदत्त द्वारा कथित तौर पर प्रत्येक काम को आगे बढ़ाने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। वाहन मालिक का कहना है कि रिश्वत देने से इनकार करने पर उसकी फाइल को लगातार टाल दिया गया...

तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने ओवरटेक के दौरान मारी साइड, तीन बच्चों को जिला अस्पताल रेफर

Image
जाौनपुर । मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सुजानगंज मार्ग पर उकनी गांव के पास गुरुवार को तेज रफ्तार प्राइवेट बस की टक्कर से डीआरएम पब्लिक स्कूल मधुपुर की स्कूल वैन सड़क पर पलट गई। हादसे के समय वैन में करीब एक दर्जन बच्चे सवार थे। वैन पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई अन्य बच्चों को भी चोटें आईं। तीन बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।  स्कूल वैन मुंगराबादशाहपुर की ओर से सुजानगंज जा रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक प्राइवेट बस के चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान बस ने स्कूल वैन में साइड मार दी। तेज टक्कर लगते ही वैन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में सहयोग किया। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी सुजानगंज भेजा गया। घायलों में आदित्य यादव (11) पुत्र प्रमोद यादव निवासी...

चोरी की बाइक व नकदी के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Image
सरपतहां पुलिस को मिली कामयाबी,गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध छह मुकदमे हैं दर्ज शाहगंज जौनपुर। सरपतहां पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरी की मोटरसाइकिल और नकदी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल तथा 6,200 रुपये बरामद किए हैं।जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक चन्द्रमा पांडेय हमराह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान वाहन चोरी में संलिप्त अभियुक्त की क्षेत्र में होने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस तत्परता दिखाते हुए थाना क्षेत्र स्थित कुंवर नदी की पुलिया के पास पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया,युवक की पहचान आजमगढ़ जनपद के अहिरौला थाना क्षेत्र स्थित लेदौरा गांव निवासी रविकान्त पाल पुत्र रामकिशोर पाल के रूप में हुई।पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की मोटरसाइकिल एवं 6,200 रुपये भी बरामद किए। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आजमगढ़ और जौनपुर के विभिन्न थानों में कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। इनमें शस्त्र अधिनियम, धोखाधड़ी, चोरी सहित अन्य धाराओं के मामले शामिल हैं।गिरफ्तारी करने वाली...

नागपंचमी पर पोखरा के ताल में उमड़ी आस्था |

Image
खुटहन ,जौनपुर। नागपंचमी के पावन पर्व पर सोमवार को इमामपुर क्षेत्र के पोखरा के ताल पर नाग देवता की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। लोगों ने नाग देवता को दूध, पुष्प, अक्षत, रोली और मिठाई अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान महिलाएं और बच्चे भी उत्साह के साथ धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। इमामपुर गांव में नागपंचमी पर वर्षों पुरानी परंपरा के तहत लोग आस्था पूजा अर्चना धूमधाम से की | स्थानीय निवासी ने बताया कि यह ऐतिहासिक परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। पहले यहां कबड्डी, कुड़ीकूद और दंगल जैसे पारंपरिक खेल भी आयोजित होते थे। ग्रामीण क्षेत्रों में नागपंचमी पर महिलाओं ने झूला झूला और कजरी गीत गाकर उत्सव मनाया। लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

अत्यधिक बारिश एवं जलभराव के चलते 18 अगस्त को सभी विद्यालय बंद

Image
जौनपुर। अत्यधिक बारिश एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी महोदय के आदेश के क्रम में 18 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी विद्यालय बंद रहेंगे। इस आदेश के तहत परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं उत्तर प्रदेश बोर्ड से संबद्ध सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जिलाधिकारी के आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आदेश का पालन कराया जाए। बारिश एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधनों को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

*मो. अमान बने बदलापुर के नए एसडीएम, विवेक सिंह का तबादला*

Image
*बदलापुर। बदलापुर तहसील में तैनात उपजिलाधिकारी (एसडीएम) विवेक सिंह का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर 2021 बैच के पीसीएस अधिकारी मोहम्मद अमान ने रविवार को बदलापुर के नए एसडीएम के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।* मूलरूप से लखनऊ निवासी मोहम्मद अमान प्रशासनिक सेवा में आने के बाद विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इससे पहले वह अंबेडकरनगर और अलीगढ़ में डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्य कर चुके हैं। जौनपुर जिले में एसडीएम के रूप में बदलापुर उनकी पहली तैनाती है।* नए एसडीएम के कार्यभार संभालने के बाद तहसील क्षेत्र के लोगों को राजस्व एवं प्रशासन से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण की उम्मीद है। तहसील में भूमि विवाद, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र सहित विभिन्न राजस्व मामलों के निस्तारण के साथ ही जनसुनवाई और फरियादियों की समस्याओं का समाधान एसडीएम की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल रहेगा। वहीं, तबादले के बाद एसडीएम विवेक सिंह की नई तैनाती को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आदेश जारी किया गया है। उनके कार्यकाल में ...

ईमानदारी और निष्ठा से ही पूरा होगा विकसित भारत का सपना: प्रो. वंदना सिंह

Image
पीयू में कुलपति ने किया ध्वजारोहण   एनसीसी कैडेटों और सुरक्षाबलों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने सरस्वती सदन में ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर तिरंगे के रंग में रंगा रहा। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह  ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सबके लिए अत्यंत गौरव और सम्मान का दिन है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद  और भगवान बुद्ध को याद करते हुए कहा कि हमें ऐसे विद्यार्थी का सृजन करना है जो अनुसंधान, आधुनिक तकनीक, नैतिकता के साथ – साथ सांस्कृतिक मूल्यों को भी रक्षा करें। साथ ही समाज के भी काम आएं तभी हम प्रधानमंत्री के विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा कर सकेंगे।   उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए पर्व या समारोह ही नहीं आत्ममंथन का भी दिन है। आज हमें यह  विचार करना होगा कि जिस देश के लिए हमारे पूर्वजों ने अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया , उनके सपनों को पूरा करने के लिए हम ईमानदारी, निष्ठा के साथ काम करने का ...

*पुलिस लाइन में ध्वजारोहण के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस*

Image
*जौनपुर।* जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को पूरे हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय हाल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’, पूर्व गृह राज्यमंत्री महाराष्ट्र सरकार कृपाशंकर सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति का जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन., मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बुके भेंट कर स्वागत किया। अतिथियों को स्वामी विवेकानंद की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए महात्मा गांधी के नेतृत्व में असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों ने अप...

*अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव को मिला ‘प्रशंसा चिन्ह रजत’, जनपद का नाम किया रोशन*

Image
*जौनपुर।* 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन जौनपुर में आयोजित समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव को पुलिस सेवा में सराहनीय एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘प्रशंसा चिन्ह (रजत)’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से प्रदान किया गया है। समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव को प्रशंसा चिन्ह (रजत) पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने श्रीवास्तव के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। अपर पुलिस अधीक्षक नगर को मिले इस सम्मान से पुलिस विभाग में खुशी का माहौल रहा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके सम्मान को गौरव का क्षण बताते हुए बधाई दी। पुलिस सेवा में उनकी कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्यशैली और सराहनीय योगदान के लिए मिले इस सम्मान से जौनपुर जनपद का भी नाम रोशन हुआ है।

तिरंगे की रंगोली ने बिखेरी देशभक्ति की छटा, डीएम ने जनक कुमारी इण्टर कॉलेज के छात्राओं को किया सम्मानित

Image
जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जनक कुमारी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति और राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत आकर्षक रंगोली बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। रंगोली में तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और आजादी के पर्व की भावनाओं को बेहद सुंदर एवं रचनात्मक अंदाज में उकेरा गया। छात्राओं की इस प्रतिभा की जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने जमकर सराहना की और उन्हें सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। रंगोली का अवलोकन करने के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं से इसे तैयार करने में लगे समय, इसकी परिकल्पना और उन्हें मिली प्रेरणा के बारे में जानकारी ली। छात्राओं ने जिलाधिकारी के सवालों का उत्साहपूर्वक और संतोषजनक जवाब दिया। उनकी रचनात्मकता और प्रतिभा से प्रभावित होकर डीएम ने छात्राओं की प्रशंसा की। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों की ओर से इस तरह की रचनात्मक और देशभक्ति से जुड़ी गतिविधियों में सहभागिता बेहद सराहनीय है। ऐसी गतिविधियां बच्चों में सृजनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ ही राष्ट्रप्रेम तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने ...

किन्नर विवाद में फरार गुलाबो गिरफ्तार, ईंटबाजी में साथी हुआ था घायल

Image
जौनपुर - शाहगंज थाना क्षेत्र में किन्नरों के दो गुटों के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को वांछित किन्नर गुलाबो को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त को डाली किन्नर ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह अपने साथियों शमा, सीमा, बिजली और अन्य चेलों के साथ बातचीत के लिए गुलाबो किन्नर के घर पहुंची थी। आरोप है कि गुलाबो ने घर का दरवाजा बंद कर छत पर चढ़कर गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से ईंट-पत्थर फेंके। इस दौरान सीला किन्नर के सिर में गंभीर चोट लगी, जिसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज और बाद में गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के आधार पर शाहगंज थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे वांछित आरोपी गुलाबो किन्नर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह और उपनिरीक्षक ओम प्रकाश पांडेय सह...

जौनपुर जौनपुर में डेंगू-मलेरिया पर स्वास्थ्य विभाग का वार, तीन स्थानों पर लगे विशेष शिविर

Image
जौनपुर -जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को शहरी क्षेत्र के चाचकपुर, उमरपुर तथा जलालपुर ब्लॉक के त्रिलोचन में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम के निर्देशन में लगे शिविरों में कुल 66 लोगों की मलेरिया, डेंगू और टाइफाइड की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार चाचकपुर में 18 और उमरपुर में 21 लोगों की जांच में कोई भी मरीज संक्रमित नहीं मिला। वहीं त्रिलोचन में 27 लोगों की जांच के दौरान एक व्यक्ति टाइफाइड पॉजिटिव पाया गया, जिसे तत्काल दवा उपलब्ध कराकर उपचार शुरू करा दिया गया। शिविर के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में एंटी लार्वा रसायन का छिड़काव, ब्रीडिंग सोर्स सर्वे, सोर्स रिडक्शन, फीवर सर्वे, पोस्टर-पंपलेट वितरण तथा लोगों को डेंगू-मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि घरों के आसपास साफ-सफाई रखें, जलभराव न होने दें, कूलर, गमले और फ्रिज की ट्रे का पानी सप्ताह में एक बार अवश्य बदलें, पूरी बांह के कपड़े पहनें तथा बुखार होने पर बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र...