Posts

Showing posts from August 16, 2026

ईमानदारी और निष्ठा से ही पूरा होगा विकसित भारत का सपना: प्रो. वंदना सिंह

Image
पीयू में कुलपति ने किया ध्वजारोहण   एनसीसी कैडेटों और सुरक्षाबलों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने सरस्वती सदन में ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर तिरंगे के रंग में रंगा रहा। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह  ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सबके लिए अत्यंत गौरव और सम्मान का दिन है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद  और भगवान बुद्ध को याद करते हुए कहा कि हमें ऐसे विद्यार्थी का सृजन करना है जो अनुसंधान, आधुनिक तकनीक, नैतिकता के साथ – साथ सांस्कृतिक मूल्यों को भी रक्षा करें। साथ ही समाज के भी काम आएं तभी हम प्रधानमंत्री के विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा कर सकेंगे।   उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए पर्व या समारोह ही नहीं आत्ममंथन का भी दिन है। आज हमें यह  विचार करना होगा कि जिस देश के लिए हमारे पूर्वजों ने अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया , उनके सपनों को पूरा करने के लिए हम ईमानदारी, निष्ठा के साथ काम करने का ...