भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार मौर्य का जौनपुर में भव्य स्वागत

 दीपा मौर्य और नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य ने किया अंगवस्त्र और माला से सम्मान
  
प्रयागराज। भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार मौर्य का गुरुवार को जौनपुर में भव्य स्वागत किया गया। उनका स्वागत जौनपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा रामसूरत मौर्य और दीपा मौर्य के सरकारी उपजिलाधिकारी आवास पर किया गया। इस दौरान फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र की भाजपा नेत्री दीपा मौर्य और नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य ने उन्हें माला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर सुरेश कुमार मौर्य को बधाई दी और पार्टी को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र की भावी नेत्री दीपा मौर्य, डॉ. रामसूरत मौर्य, विवेक मौर्य सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार मौर्य ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

*अत्यधिक बारिश के चलते जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 1 सितंबर को बंद*

*कक्षा में शिक्षकों के मोबाइल पर डीएम सख्त, प्रधानाध्यापक के पास जमा कराने के निर्देश*

जौनपुर में फिर जानलेवा साबित हुआ चाइनीज मांझा, बाइक सवार युवक की गर्दन कटी