Posts

Showing posts from August 31, 2026

*अत्यधिक बारिश के चलते जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 1 सितंबर को बंद*

Image
*जौनपुर।* जिले में अत्यधिक बारिश एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में 1 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि विद्यार्थी विद्यालय नहीं आएंगे। यह आदेश जिले के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों पर लागू रहेगा। हालांकि विद्यालय बंद रहने के दौरान सभी शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और अपार, यू-डायस सहित अन्य विभागीय कार्यों को पूरा करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को विद्यालयों में आदेश के अनुपालन की निगरानी करने के लिए भी कहा गया है।

पीली नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, मछली पकड़ने के दौरान हुआ हादसा

Image
* *जौनपुर।* बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव के पास पीली नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार लेदुका निवासी रेहान (17) मछली पकड़ने के लिए पीली नदी गया था। इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में समा गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने किशोर को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। किशोर की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

*कक्षा में शिक्षकों के मोबाइल पर डीएम सख्त, प्रधानाध्यापक के पास जमा कराने के निर्देश*

Image
 *निपुण भारत मिशन की समीक्षा में एमडीएम की गुणवत्ता से समझौता न करने की हिदायत* *फाइटर जेट मॉडल बनाने वाले छात्र की प्रतिभा को डीएम ने सराहा, किया सम्मानित* *जौनपुर*  31 अगस्त। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित मीटिंग हॉल में निपुण भारत मिशन एवं जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।          बैठक में निपुण भारत मिशन, बच्चों को डीबीटी के माध्यम से दी जा रही 1,200 रुपये की धनराशि, एमडीएम वितरण एवं उसकी गुणवत्ता, विद्यालय कायाकल्प के तहत 19 पैरामीटर, दिव्यांग बच्चों के लिए सुविधाओं, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में निर्माण एवं शैक्षिक सुधार तथा अभिभावक-शिक्षक बैठकों की प्रगति की समीक्षा की गई।           जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता से किसी भी स्थिति में समझौता न किया जाए। उन्होंने विद्यालयों में संचालित शैक्षिक न...

*राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला विरोध मार्च*

Image
*जौनपुर।* उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मंच के कथित ‘शुद्धीकरण’ कार्यक्रम और उसके बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा कार्रवाई की मांग किए जाने के मामले में दर्ज एफआईआर के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह और शहर अध्यक्ष आरिफ खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा से डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की। जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा का दलित विरोधी रवैया सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मंच के कथित शुद्धीकरण की घटना संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक एकता के लिए गंभीर विषय है। राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। उन्ह...

पांच एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले, डीएम ने जारी किया तबादला आदेश

Image
*जौनपुर।* जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में सोमवार को बड़ा फेरबदल किया गया। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने पांच उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए तबादला आदेश जारी किया है। प्रशासनिक कामकाज को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार शुभांशु कटियार को एसडीएम मछलीशहर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अजय कुमार उपाध्याय को एसडीएम मड़ियाहूं बनाया गया है। इसके अलावा नवीन कुमार को एडीएम प्रथम, जौनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिव प्रताप को एसडीएम न्यायिक, जौनपुर के पद पर तैनात किया गया है। वहीं मो. अमान बदलापुर में एसडीएम के पद पर कार्यरत रहते हुए एसडीएम न्यायिक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। प्रशासनिक स्तर पर हुए इस फेरबदल को जिले में राजस्व एवं न्यायिक कार्यों के बेहतर संचालन से जोड़कर देखा जा रहा है।

केराकत में AIMIM के नगर कार्यालय का उद्घाटन, संगठन विस्तार पर जोर

Image
*जौनपुर।* ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने जौनपुर जिले में संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए केराकत नगर में अपने नगर कार्यालय का उद्घाटन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष इमरान बंटी समेत अन्य पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने संगठन को बूथ और वार्ड स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने कार्यकर्ताओं से आपसी तालमेल के साथ संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने की अपील की। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में जनाब हाजी युसुफ, जिला सेक्रेटरी जनाब केडी अंसारी, हाफिज सलमान, अनिल गौतम, शहजादे, कैश खान, ओसामा खान, दानिश, नसीम, तारिक और परवेज समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधि...

*मड़ियाहूं में 800 मरीजों की हुई नेत्र जांच, 92 ऑपरेशन के लिए चयनित*

Image
*निःशुल्क नेत्र शिविर में जरूरतमंदों को मिली उपचार की सुविधा, बस से वाराणसी भेजे गए चयनित मरीज* *जौनपुर।* राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सोमवार को जीआरसी ऑफिस, मड़ियाहूं में निःशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। कुल 800 मरीजों का पंजीकरण कर नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमें 92 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। चयनित मरीजों को निःशुल्क बस के माध्यम से शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी भेजा गया। आयोजकों के अनुसार चयनित मरीजों के ऑपरेशन और आवश्यक उपचार की व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क की जाएगी। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य सूर्यभान सिंह, विशिष्ट अतिथि अरविंद सिंह (मखड़ू सिंह), पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनगर तथा ब्लॉक प्रमुख पति दयाराम पटेल ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी विनय कुमार सिंह (झगड़ु) एवं आलोक सिंह नाहर रहे। वाराणसी से आए अनुभवी चिकित्सकों एवं आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के चिकित्सकीय स्टाफ ने मरीजों की जांच की और जरूरत के अनुसार उपचार एवं ...

*छात्राओं संग भोजन कर कुलपति ने परखी मेस की गुणवत्ता*

Image
*महिला छात्रावासों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पठन-पाठन और सुविधाओं की भी ली जानकारी* *जौनपुर।* वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.के. सिंह ने सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित महिला छात्रावासों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मीराबाई छात्रावास में छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया और मेस में परोसे जा रहे खाने की गुणवत्ता को स्वयं परखा। कुलपति के छात्राओं के साथ भोजन करने पर छात्राओं में भी उत्साह देखने को मिला। भोजन के दौरान कुलपति ने छात्राओं से छात्रावास में मिल रही सुविधाओं, पठन-पाठन के माहौल और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावासों में साफ-सफाई, पेयजल, भोजन समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों और वार्डन को निर्देश दिया कि छात्राओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए। साथ ही छात्रावास में आने वाले अ...

*जिला कारागार पहुंचे डीएम-एसपी, बैरकों से पाकशाला तक परखी व्यवस्थाएं*

Image
*बंदियों से स्वास्थ्य और सुविधाओं की ली जानकारी, स्वच्छ भोजन व बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के दिए निर्देश* *जौनपुर।* जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. एवं पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने सोमवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। डीएम-एसपी ने विभिन्न बैरकों, कारागार अस्पताल, पाकशाला सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की स्थिति परखी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जिला कारागार अस्पताल में भर्ती बंदियों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित चिकित्सकों एवं कारागार प्रशासन को बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम और एसपी ने पाकशाला का निरीक्षण किया। यहां बंदियों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और भोजन तैयार करने की प्रक्रिया को देखा। अधिकारियों ने भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने तथा बंदियों को मानकों के अनुरूप पौष्टिक एव...

*बच्चे के हाथ में रिवॉल्वर थमाकर रील बनाने का वीडियो वायरल*

Image
*सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में हथियार के साथ रील बनाने का मामला, जांच में जुटी पुलिस* *जौनपुर।* सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जंगीपुर कला व खुर्द इलाके का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक छोटे बच्चे के साथ नजर आ रहा है और बच्चे के हाथ में रिवॉल्वर दिखाई दे रही है। हथियार के साथ रील बनाए जाने को लेकर वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि वीडियो में आयान नामक युवक बच्चे के साथ रिवॉल्वर लेकर रील बनाता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे लेकर सवाल उठाए हैं। खासकर छोटे बच्चे के हाथ में हथियार दिए जाने को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। वायरल वीडियो की जानकारी पुलिस तक पहुंचने के बाद मामले को लेकर जांच शुरू होने की बात सामने आ रही है। पुलिस वीडियो की सत्यता, उसमें दिखाई दे रहे व्यक्तियों और हथियार के संबंध में जानकारी जुटा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि रिवॉल्वर वास्तविक है या किसी अन्य वस्तु का इस्तेमाल किया गया है तथा हथियार किसके नाम पर है। फिलहाल सोशल मीडिया पर व...

तीन उपनिरीक्षक हुए सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई भावभीनी विदाई

Image
*जौनपुर।* जनपद पुलिस में अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सोमवार को तीन उपनिरीक्षक सेवानिवृत्त हुए। पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को अंगवस्त्र, उपहार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने समारोह में शामिल होकर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि तीनों पुलिसकर्मियों ने अपने सेवाकाल में निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। पुलिस विभाग में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके आगामी जीवन के सुखमय, स्वस्थ, समृद्ध एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक घनश्याम सरोज, उपनिरीक्षक राम प्रताप सिंह एवं उपनिरीक्षक ना.पु. उमेश कुंवर सिंह शामिल रहे। समारोह के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत शाहगंज पुलिस ने महिला का खोया बैग बरामद कर लौटाया

Image
*कीमती सामान से भरा बैग मिलने पर महिला ने पुलिस टीम का जताया आभार* *जौनपुर।* थाना शाहगंज पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक महिला का यात्रा के दौरान वाहन में छूटा कीमती सामान से भरा बैग बरामद कर उसे सकुशल सुपुर्द कर दिया। बैग वापस मिलने पर महिला ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए आभार जताया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को सरपतहा थाना क्षेत्र के सारी जहांगीर पट्टी निवासी कुमारी गरिमा पुत्री लाल साहब ने शाहगंज पुलिस को सूचना दी कि कस्बा शाहगंज से यात्रा के दौरान उनका बैग वाहन में छूट गया है। बैग में काफी कीमती सामान रखा हुआ था। सूचना मिलते ही शाहगंज पुलिस ने बैग की बरामदगी के लिए प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 31 अगस्त 2026 को बैग को उसके समस्त सामान सहित सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद बैग कुमारी गरिमा को सुपुर्द कर दिया गया। खोया हुआ बैग और सामान वापस मिलने पर गरिमा ने खुशी जताते हुए शाहगंज पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की और पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। बरामदगी करने वाली टीम में कांस्टेबल आलोक सिंह, कांस्टेबल अमन यादव, कांस्टेबल अभिराम ...

*हत्या के प्रयास के मामले में दो वांछित गिरफ्तार, चापड़ बरामद*

Image
*सरायख्वाजा पुलिस की कार्रवाई, बशीरपुर के रहने वाले हैं दोनों आरोपी* *जौनपुर।* सरायख्वाजा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लोहे का चापड़ भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा दीपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु.अ.सं. 501/26 से संबंधित वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जाहिद अहमद पुत्र जमालुद्दीन तथा जमालुद्दीन पुत्र स्व. गदगद, दोनों निवासी बशीरपुर, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3), 333 एवं 109(1) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को 31 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लोहे का चापड़ बरामद किय...

समान कानून की मांग को लेकर सवर्ण आर्मी का हुंकार, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Image
*जौनपुर।* देश में समान कानून और सभी नागरिकों को समान अधिकार दिए जाने की मांग को लेकर सवर्ण आर्मी ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने केंद्र व प्रदेश सरकार से संविधान में निहित समानता के सिद्धांत को मजबूत करने तथा कानून के समान संरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई। सवर्ण आर्मी की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि सभी नागरिकों को संविधान प्रदत्त समानता एवं मौलिक अधिकार प्राप्त हैं। संगठन ने मांग की कि आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर आर्थिक स्थिति तथा वास्तविक सामाजिक-शैक्षिक पिछड़ेपन जैसे पारदर्शी मानकों को भी आधार बनाया जाए। ज्ञापन में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के वर्ष 2026 के नए नियमों की समीक्षा करने की मांग भी की गई। संगठन ने कहा कि ऐसे प्रावधानों पर पुनर्विचार होना चाहिए, जिन्हें जनहित और समानता की कसौटी पर उचित नहीं पाया जाता है। इसके अलावा SC/ST Act के तहत दर्ज मामलों के अधिकृत एवं सत्यापित आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग की गई। संगठन ने मामलों के अंतिम न्यायिक परिणाम, दोषमुक्त हुए आरोपियों की संख्या तथा न्...