सीतमसराय चौराहे पर पुलिस-आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में शराब बरामद
*जौनपुर।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नेवढ़िया पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर सीतमसराय चौराहे पर संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कृष्ण मोहन मिश्रा निवासी गोपालगंज (बिहार) तथा पवन कुमार निवासी सिवान (बिहार) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान कृष्ण मोहन मिश्रा के कब्जे से 24 बोतल (375 एमएल) आइकोनिक व्हाइट अंग्रेजी शराब तथा पवन कुमार के पास से 6 टेट्रा पैक (180 एमएल) 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद हुई। कुल मिलाकर 10.08 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर थाना नेवढ़िया में मु0अ0सं0 199/26 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को आबकारी निरीक्षक जयप्रकाश पाण्डेय, आबकारी निरीक्षक रितेश रंजन विद्यापति, आबकारी विभाग एवं थ...