अत्यधिक बारिश एवं जलभराव के चलते 18 अगस्त को सभी विद्यालय बंद


जौनपुर। अत्यधिक बारिश एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी महोदय के आदेश के क्रम में 18 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी विद्यालय बंद रहेंगे।

इस आदेश के तहत परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं उत्तर प्रदेश बोर्ड से संबद्ध सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जिलाधिकारी के आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आदेश का पालन कराया जाए।

बारिश एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधनों को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस