Posts

Showing posts from September 11, 2026

पुरानी रंजिश में युवक की ह,त्या, हाईवे पर शव रख ग्रामीणों ने लगाया जाम

Image
लोहे की सरिया और रॉड से हमला कर 28 वर्षीय विशाल यादव को उतारा मौ,त के घाट, आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहनों में की तोड़फोड़ जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदयालगंज में शुक्रवार को पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने 28 वर्षीय युवक विशाल यादव की बेरहमी से पीट-पीटकर ह,त्या कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की सरिया और रॉड से युवक पर ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर रूप से घायल विशाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। युवक की ह,त्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने उसका शव एनएच-135ए पर रखकर चक्का जाम कर दिया। देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर हंगामा करते हुए कुछ वाहनों में तोड़फोड़ भी की। घटना के बाद रामदयालगंज और आसपास के बाजारों में दहशत का माहौल बन गया। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। पुलिस के पहुंचते ही बढ़ा तनाव चक्का जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही लाइन बाजार पुलिस के साथ आसपास के थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। स्थिति को नियंत्रित करने के ल...