जौनपुर जौनपुर में डेंगू-मलेरिया पर स्वास्थ्य विभाग का वार, तीन स्थानों पर लगे विशेष शिविर


जौनपुर -जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को शहरी क्षेत्र के चाचकपुर, उमरपुर तथा जलालपुर ब्लॉक के त्रिलोचन में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम के निर्देशन में लगे शिविरों में कुल 66 लोगों की मलेरिया, डेंगू और टाइफाइड की जांच की गई।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार चाचकपुर में 18 और उमरपुर में 21 लोगों की जांच में कोई भी मरीज संक्रमित नहीं मिला। वहीं त्रिलोचन में 27 लोगों की जांच के दौरान एक व्यक्ति टाइफाइड पॉजिटिव पाया गया, जिसे तत्काल दवा उपलब्ध कराकर उपचार शुरू करा दिया गया।
शिविर के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में एंटी लार्वा रसायन का छिड़काव, ब्रीडिंग सोर्स सर्वे, सोर्स रिडक्शन, फीवर सर्वे, पोस्टर-पंपलेट वितरण तथा लोगों को डेंगू-मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि घरों के आसपास साफ-सफाई रखें, जलभराव न होने दें, कूलर, गमले और फ्रिज की ट्रे का पानी सप्ताह में एक बार अवश्य बदलें, पूरी बांह के कपड़े पहनें तथा बुखार होने पर बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर निःशुल्क जांच और उपचार कराएं। शिविर में मलेरिया एवं फाइलेरिया विभाग के अधिकारी तथा आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*अत्यधिक बारिश के चलते जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 1 सितंबर को बंद*

*कक्षा में शिक्षकों के मोबाइल पर डीएम सख्त, प्रधानाध्यापक के पास जमा कराने के निर्देश*

जौनपुर में फिर जानलेवा साबित हुआ चाइनीज मांझा, बाइक सवार युवक की गर्दन कटी