काला बाजारी के लिए रखा 412 बोरी चावल बरामद

जौनपुर। मड़ियाहूं में सरकारी राशन के काला बाजारी का खेल धड़ल्ले से चल रहा है।
जिसका नजारा शुक्रवार की देर रात का विकासखंड रामनगर के जौगीपुर गांव स्थित सपा नेता चन्द्रभान यादव के सूरज राइस मिल पर देखने को मिला।
उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर के निर्देश पर तहसीलदार संजीव कुमार राय व नायब तहसीलदार अजय कुमार मौर्य के नेतृत्व में गठित टीम ने रात 11 बजे छापा मारकर कालाबाजारी के लिए रखा 412 बोरी सरकारी चावल बरामद कर लिया है।
     उप जिलाधिकारी मडियाहू चंद्रशेखर को सूत्रों से मिली सूचना कि जौगीपुर स्थित सपा नेता चंद्रभान यादव की सूरज राइस मिल पर अवैध रूप से कालाबाजारी के लिए सरकारी चावल रखा गया है।
एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार संजीव कुमार राय, नायब तहसीलदार अजय मौर्य, आपुर्ति निरीक्षक पंकज सिंह ,आपूर्ति निरीक्षक सुशील पांडे ,लेखपाल पंकज पाठक, एसआई गोपाल तिवारी के साथ शुक्रवार की रात 11 बजे छापा मारकर सरकारी चावल बरामद किया।
पहले तो मौके से वहां काम कर रहे कर्मचारी और राइस मिल संचालक फरार हो गए।
बाद में संचालक के पुत्र राजेश यादव ने आकर अपना बयान दर्ज कराया। इस दौरान 50-50 किलो की 412 बोरी चावल बरामद की गई।
आपूर्ति निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि बरामद चावल पीडीएस का है। इसे कालाबाजारी के लिए रखा गया था।
जिसमें अलग-अलग स्थानों के राइस मिलो की टैग लगी हुई चावल से भरी बोरी पाई गई।
तहसीलदार संजीव कुमार राय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध 3/7आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बरामद खाद्यान्न को वरिष्ठ विपणन निरीक्षक आलोक कुमार को सुपुर्दगी में दे दिया गया है। छापेमारी से खाद्यान्न माफियाओं में हड़कंप की मचा हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ