Posts

Showing posts from October 25, 2026

फाफामऊ में पेंशनर्स के लिए निःशुल्क हृदय एवं श्वांस रोग जांच शिविर आयोजित, रेलवे पेंशनर्स ने की विनीता हॉस्पिटल की सराहना

Image
डॉ. बिन्दू विश्वकर्मा ने कहा - स्वास्थ्य सेवा से लेकर शिक्षा व समाज सेवा के लिए हर क्षण तैयार है विनीता हॉस्पिटल फाफामऊ। विनीता हॉस्पिटल प्रा. लि. फाफामऊ में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन प्रयागराज के सदस्यों के लिए निःशुल्क हृदय, फेफड़ा और श्वांस रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरिष्ठ श्वांस रोग विशेषज्ञ डॉ. जी.के. अग्रवाल ने पेंशनर्स को संबोधित करते हुए कहा कि आपने रेलवे को देश के लिए चलाया है, अब आपकी बारी है अपने दिल को संभालने की। उन्होंने बताया कि 60 प्रतिशत हार्ट अटैक सुबह 6 से 10 बजे के बीच आते हैं, इसलिए सुबह उठते ही जल्दबाजी न करें। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए बीपी-शुगर की डायरी बनाने, हफ्ते में दो बार जांच करने, दवा न छोड़ने, नमक-तेल कम खाने और रोज 30 मिनट धीरे-धीरे टहलने व प्राणायाम करने की सलाह दी। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. पंकज गुप्ता ने कहा कि वजन और तनाव को कंट्रोल करें, चिंता दिल की सबसे बड़ी दुश्मन है। रात में भारी भोजन से बचें, रात 8 बजे क...