सेवा संकल्प अभियान के तहत गांधी जयंती पर मेधावी छात्रों का सम्मान
प्रयाग पीजी कॉलेज और माँ फूलकली लॉ कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह, बैंक ऑफ इंडिया की मैनेजर दिव्या और प्रबंधक आर.डी. तिवारी द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया थरवई (प्रयागराज)। सेवा संकल्प अभियान के तहत 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर प्रयाग पीजी कॉलेज और माँ फूलकली लॉ कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेमेस्टर परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच मैनेजर दिव्या जी और विद्यालय के प्रबंधक आर.डी. तिवारी ने मेधावी छात्रों को गोल्ड, सिल्वर मेडल और टिफिन देकर सम्मानित किया। माँ फूलकली लॉ कॉलेज से एलएलबी 5वें सेमेस्टर के छात्र चंद्रशेखर भास्कर, तन्नू मौर्या, कृष्ण मोहन मौर्य तथा एलएलबी 3rd सेमेस्टर से रविन्द्र कुमार मौर्य, स्वाती मिश्र, मोहम्मद इमरान को और प्रयाग पीजी कॉलेज से बीसीए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा गार्गी त्रिपाठी, रवि केसरवानी, तूषा मौर्या, आयुषी मिश्रा, बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा स्वाति सिंह, अंशिका यादव, उपासना त...