जौनपुर में PET-2026 के लिए 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए, 87,696 अभ्यर्थी होंगे शामिल
25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को दो पालियों में होगी परीक्षा, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रहेगा प्रतिबंध जौनपुर। जनपद में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में परीक्षा के लिए कुल 32 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 87,696 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि PET-2026 की लिखित परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रत्येक निर्धारित तिथि पर परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए सभी 32 केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन रहेगा प्रतिबंधित जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर पेयजल,...