मिशन शक्ति फेज-6 के तहत थरवई पुलिस ने दो स्कूलों में छात्राओं को किया जागरूक, बच्चों ने किया रावण दहन
थरवई, प्रयागराज। शनिवार को थाना प्रभारी पंकज सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी खुशबू पांडे ने अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र के दो स्कूलों स्प्रिंगर पब्लिक स्कूल थरवई और कंपोजिट विद्यालय पारनडीह सहसो में मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम चलाया। नवरात्रि पर्व के शुभारंभ पर एंटी रोमियो टीम द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। स्प्रिंगर पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के प्रबंधक संजय शुक्ला ने मां सरस्वती की फोटो पर माल्यार्पण किया। इसके बाद नन्हें-मुन्ने कलाकारों ने राम-सीता और हनुमान बनकर रावण दहन का मंचन किया। जिसमें राम का रोल कक्षा 5 के रितिक यादव, लक्ष्मण का रोल आराध्यदेव और हनुमान का रोल कक्षा 5 के मयंक ने निभाया। रावण का दहन थाना प्रभारी पंकज सिंह, प्रबंधक संजय शुक्ला और राम बने छात्र द्वारा किया गया। इस दौरान विद्यालय में रामायण पर आधारित नृत्य और नाटक भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी खुशबू पांडे ने महिला सुरक्षा, महि...