Posts

Showing posts from October 3, 2026

फाफामऊ में पानी की टंकी पर जमीन विवाद को लेकर चढ़ा युवक , पुलिस की सूझबूझ से उतरा नीचे

Image
एसीपी थरवई अजेंद्र यादव ने दिलाया उचित कार्रवाई का भरोसा फाफामऊ। फाफामऊ थाना क्षेत्र में शनिवार को हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक के टंकी पर चढ़ते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही फाफामऊ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शांतिपुरम चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मौर्य ने स्थिति को संभालते हुए युवक से फोन पर लगातार संपर्क बनाए रखा और उसे नीचे उतरने के लिए मनाने लगे। खबर मिलते ही एसीपी थरवई अजेंद्र यादव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक से बात कर उसकी पूरी समस्या सुनी और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने संबंधित एसीपी सोरांव से पीड़िता की बात भी करायी ।पुलिस की काफी देर की समझाइश के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। युवक की पहचान रवि विश्वकर्मा पुत्र अमृत लाल विश्वकर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रवि का होलागढ़ थाना क्षेत्र में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से परेशा...

गांधी जयंती पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय गोहरी में स्वच्छता अभियान और शपथ समारोह का आयोजन

Image
फाफामऊ (प्रयागराज)। गांधी जयंती के अवसर पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय गोहरी में स्वच्छता अभियान एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन  किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रवि भूषण साथ साथ शिक्षकों और शिक्षिकाओं द्वारा विद्यालय परिसर के चारों ओर साफ-सफाई के साथ की गई। सभी ने श्रमदान कर परिसर को स्वच्छ बनाया और छात्रों को स्वच्छता का महत्व समझाया। सफाई अभियान के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रवि भूषण ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया । इसके बाद प्रधानाचार्य ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के आदर्शों पर चलकर अपने जीवन में उच्च सफलता हासिल की। हमें भी उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर देश और समाज की सेवा करनी चाहिए। स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि हमारी दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए ...

थरवई में पान की पुलिया पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग, हेलमेट लगाने की हिदायत

Image
थरवई। थाना क्षेत्र के पान की पुलिया चौराहे पर शुक्रवार शाम करीब 7:00 बजे पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियमों के पालन और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चेकिंग अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चौराहे से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की। इस दौरान उप निरीक्षक रितेश चंद्र उपाध्याय ने दोपहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाने की हिदायत दी। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और नियमित रूप से हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने की अपील की। चेकिंग के दौरान एक अधिवक्ता को भी रोककर यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट लगाने की हिदायत दी गई। पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखना है। चेकिंग अभियान में उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, कांस्टेबल प्रवीण कुमार द्विवेदी, हेम कुमार, कृष्ण कुमार, धनिता निशा और सुमित्रा यादव मौजूद रहे।