अधिकारियों के मिशन को पलीता लगा रही है थानों की पुलिस

जौनपुर। पुलिस विभाग के अधिकारियों   द्वारा अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अनेक कवायद तो की जा रही है लेकिन थानो पर जो खेल हो रहा है उससे नहीं लगता कि विभाग के अधिकारी अपने मिशन में सफल हो सकेगे ताजा  उदाहरण थाना जलालपुर है जो  अपराधियों से  गिफ्ट लेता है ।
यहां के थाने पर अपराधियों का बोलबाला है। पुलिस अपराधियों पर कार्यवाही करने की बजाय उनसे उपहार ले रही है। 
एक चर्चित पशु तस्कर जिसके विरुद्ध कई थानों में मुकदमा दर्ज है। उसने अपना नाम कूलर पर लिखवा कर थाने को उपहार में दिया है।
  एक कूलर दिवान आफिस तो दूसरा पुलिस बैरक में लगा है।
 यही कारण है कि बदमाशों का हौसला बुलंद है और लूट, छिनैती, चोरी की घटना को एक के बाद एक अंजाम दे रहे हैं। अभी हाल में 29 अप्रैल को पेप्सी एजेंसी मालिक से  ढाई लाख रूपये  लूट का खुलासा भी नहीं हुआ कि अपराधियों ने 12 मई को थाने को निशाना बना दिया। चोर दिनदहाड़े थाने के अंदर घुसकर ताला तोड़कर कमरे में रखा लैपटॉप बक्षा सहित अन्य सामान लेकर आराम से फरार हो गए।
थाने में हुए दिनदहाड़े घटना के बाद से क्षेत्र की जनता भयभीत है और अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। पुलिस चोरों लुटेरों की तलाश में अंधेरे में तीर चला रही है।
समाजसेवी सतेंद्र पाल, रजनीश मिश्रा, ने कहा कि इस समय थाना क्षेत्र की हालत  खराब है।
अपराधियों द्वारा कब किसकी कहां आबरू लूट ली जाए और कब किसका कहां पैसा लूट लिया जाए कुछ कहा नहीं जा सकता ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस