चौकी प्रभारी की मिली भगत से दबंगो ने सरे आम की गुन्डई

जौनपुर।  अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने वाली पुलिस पर गैर कानूनी तरीके से एक महिला का निर्माणाधीन मकान का कार्य रोकने का आरोप लगा है। इतना ही नही मकान बनाने के लिए लगाये गये बास बल्लियों को उखाड़ फेकने के साथ ही महिला को गाली गलौज देने का मामला समाने आया है। यहा मामला कही दूर दराज के इलाके में नही बल्की नगर के लाइनबाजार थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर मतापुर मोहल्ले का है। पीड़ित महिला ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगायी है। 
लाइनबाजार थाना क्षेत्र के जनकीपुरम कालोनी मतापुर की निवासी निशा सिंह पत्नी अनंद कुमार सिंह ने आरोप लगायी है कि मै मकान का बारजा बनवाने के लिए सटरिंग करवा रही थी। दिन में करीब 11 से 12बजे की बीच जफराबाद निवासी नेता यादव,संजय यादव और उनके पुत्र अजय यादव मेरी सटरिंग को तोड़कर गिरा दिया मुझे गालियां भी दी। निशा ने आरोप लगाया कि उनके साथ मियांपुर के चैकी प्रभारी सदानंद सिंह भी मिले हुए है। घटना के बाद मेरे पति घर पहुंचे तो चैकी प्रभारी उन्हे थाने पर ले गये। निशा ने बताया कि संजय यादव सुल्तानपुर में सिपाही के पद कार्यरत है जिसके कारण चैकी प्रभारी उनका साथ दे रहे हे। निशा ने आशंका जतायी है कि जल्द ही पुलिस अधिकारियों ने इस ध्यान नही दिया तो मेरे साथ कोई घटना घट सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस