भ्रष्टाचारी अध्यक्ष से जिला भाजपा हूई मुक्त

जौनपुर । भाजपा को जो निर्णय  बहुत पहले लेना चाहिए था  वह निर्णय  बहुत बाद में लिया गया है । जी हां  हम बात कर रहे हैं  पार्टी के जिलाध्यक्ष को बदलने की ।पार्टी से लेकर  जन मानस के बीच बहुत पहले पार्टी हाई कमान के पास  निवर्तमान जिलाध्यक्ष  शुसील उपाध्याय की  शिकायत की जा रही थी । हलांकि देर आये दुरुस्त आये की कहावत को चरितार्थ करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने आकंठ भ्रष्टाचार में डूब चुके जिलाध्यक्ष  शुसील उपाध्याय को संभवतः  बर्खास्त करते हुए  पुष्पराज सिंह को  नया जिलाध्यक्ष भाजपा जौनपुर  बना दिया है ।पार्टी के इस निर्णय की  सराहना करते हुए पार्टी के लोग ही कहते हैं कि  बहुत पहले ही  शुसील उपाध्याय को  पद मुक्त करना चाहिए था ।
यहां बता दे कि  शुसील उपाध्याय जब से पार्टी के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी  पार्टी को  जिले में कोई खास सफलता भले ही न मिली हो लेकिन भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच गया था । पार्टी नगर पंचायत के  चुनाव से लेकर लोकसभा के चुनाव तक  जिले में पराजय का सामना किया  यहाँ तक की लोकसभा की अपनी सीट को गंवा दी है । क्योंकि शुसील उपाध्याय को अध्यक्ष पद पर रहते हुए पार्टी की व्यवस्था बेहद खराब थी ।
एक खबर के मुताबिक पार्टी के  लगभग  सभी जिम्मेदार लोग श्री उपाध्याय के साथ काम करने से परहेज करने लगे थे ।पदाधिकारी घुटन महसूस कर रहे थे ।जो अब खुश है और मानते हैं कि पार्टी अब जिले में  मजबूत होगी और संगठित होकर काम कर सकेगी । एक जिम्मेदार पदाधिकारी ने  नाम गोपनीय रखने की शर्त पर जानकारी दिया है कि  लगातार  श्री उपाध्याय की शिकायतें  प्रदेश एवं मंडल स्तर पर  बरिष्ट नेताओं से किया जा रहा था  तब जा कर  उनके उपर  पदच्युत करनें की कार्यवाही की जा सकी है ।

Comments

  1. मनोज यादव एक भ्रष्टाचारी हैं

    ReplyDelete
  2. हम सब लोग जिलाअधिकारी महोदय जी के साथ हैं

    ReplyDelete
  3. जिसको यही नहीं पता है की किसके पद की करता गरिमा हैं एक I S रैंक के अधिकारी से कैसे बात करना चाहिए वो अपने को पढ़ा लिखा बोलता है

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस