पूरी दुनिया में आज मोदी जी को चुनौती देने वाला कोई नहीं - विद्यासागर सोनकर


    जौनपुर ।  भाजपा  पूरे देश में  संगठन को मजबूत करने के लिए  सदस्यता अभियान को पूरी गति के साथ चला रही है । यह कार्य आगामी 15 अगस्त 19 तक सतत चलाया जायेगा  इसके बाद बूथ से लेकर  राष्ट्रीय स्तर तक पार्टी के पदाधिकारियों का चुनाव कराया जाएगा । ये बातें  भाजपा के  एम एल सी  एवं  प्रदेश  महामंत्री  विद्या सागर सोनकर ने  मीडिया से  रूबरू होने के पश्चात कहा है ।
श्री  सोनकर ने कहा कि  देश के इतिहास में पहली बार  प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में किसी सरकार को  दूसरी बार  लोकसभा के चुनाव में  रिकॉर्ड बहुमत की जीत हासिल हुई है । पीएम मोदी जी ने नेतृत्व में  हमारी आर्थिक स्थिति अब खासी मजबूत हो रही है । 2015 की अपेक्षा आज हमारे देश की  आर्थिक स्थिति  बढ़ कर  6 प्रति. हो गयी है । श्री सोनकर ने कहा कि  सन् 1993 के विधानसभा चुनाव में भी  सपा बसपा एक साथ चुनाव लड़ा था तब भी  भाजपा बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी  लेकिन तब दबंगयी कर भाजपा की सरकार नहीं बनने दिया गया था  लेकिन आज  स्थिति बदल गई है । आज पूरी दुनिया में मोदी जी को चुनौती देने वाला कोई नहीं है । दावा किया कि  देश प्रदेश की भाजपा सरकारें  पूरी पारदर्शिता एवं इमानदारी के साथ काम करते हुए नौजवानों के विकास एवं  महिलाओं के  सम्मान की रक्षा कर रही है ।
श्री सोनकर ने कहा कि  सरकार इस वर्ष अब तक 57 हजार करोड़ रुपये गन्ना किसानों के भुगतान कर चुकी है । भाजपा सरकार पंडित दीनदयाल के  सिद्धांतों पर चल कर  समाज के अन्तिम पायदान पर बैठे गरीब ब्यक्ति को पूरा का पूरा लाभ देने का काम कर रही है ।
उन्होंने सोनभद्र  एवं  संभल की घटना की चर्चा करते हुए कहा कि  कुछ स्थानों पर दबंग द्वारा  आपराधिक घटनाओ को अंजाम  दिया गया है लेकिन कानून शक्ति के साथ अपना काम कर रहा है । दोसी लोग दण्डित किये जा रहे हैं । महामंत्री ने कहा कि संगठित अपराध करने वालों की खैर नहीं है  वे देश  प्रदेश  छोड़ कर चले जाये । अब उनकी जगह या जेल होगी  या फिर उपर भेज दिये जाएगे ।
वार्ता के समय प्रदेश सरकार के  नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव, जिला अध्यक्ष  पुष्पराज सिंह  , आरपी कुशवाहा  ,डा अजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह,  इश्वर देव सिंह,  राकेश सिंह,  ज्ञानेन्द्र मिश्रा आदि तमाम भाजपा के पदाधिकारी गण मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस