पत्रकारिता में शब्द और भाषा का ज्ञान जरूरी -राजेंद्र सिंह


जनसंचार विभाग में संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के जनसंचार विभाग में मंगलवार को नए दौर की हिंदी पत्रकारिता विषयक संवाद का आयोजन किया  गया। इस संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह से सीधी बात की और आधुनिक पत्रकारिता के गुण से परिचित हुए.

बतौर मुख्य अतिथि लखनऊ के  वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं।  शब्द और भाषा की मजबूत से आप आसानी से पत्रकारिता में ऊंचा मुकाम हासिल कर सकते है। उन्होंने पत्रकारिता के विद्यार्थियों को मीडिया इंडस्ट्री और उसके व्यावहारिक ज्ञान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि  पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ने पर अहंकार  त्याग कर देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि  फील्ड में काम करने के दौरान रिपोर्टर की विश्वसनीयता, धैर्य और विनम्रता ही उसे सफल बना सकती है।  विद्यार्थियों को साहित्यिक पुस्तकें पढ़ने की सलाह दी। साथ ही कहा कि शब्द ब्रह्म है जितना आपकी शब्दों पर अच्छी पकड़ होगी, उतना ही आपकी लेखनी में निखार आएगा। व्याख्यानमाला में बच्चों के प्रश्नों का जवाब भी मुख्य अतिथि ने दिया।
 इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।  कार्यक्रम का संचालन  डॉ दिग्विजय सिंह राठौर  ने किया। इस अवसर पर राकेश यादव, डॉ सुनील कुमार, डॉ अवध बिहारी सिंह, डॉ चंदन सिंह , विनोद तिवारी सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस