पत्रकार उत्पीड़न को लेकर आई जी से मिला जौनपुर प्रेस क्लब का प्रतिनिधि मंडल


       जौनपुर । जनपद में हो रहे पत्रकारों के उत्पीड़न को लेकर आज 11 दिसम्बर 19 को जौनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष कपिल देव मौर्य के नेतृत्व में प्रेस क्लब के  पदाधिकारियों एवं सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल  विजय सिंह मीणा आई जी  परिक्षेत्र वाराणसी एवं नोडल अधिकारी पुलिस विभाग  जौनपुर से जनपद आगमन पर मुलाकात करके पत्रकारों की समस्या को लेकर वार्ता किया । प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित पत्रकार संजय गुप्ता  के मसले पर गंभीरता से चर्चा किया जिसको  आई जी जोन श्री मीणा ने गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिया  और पूरे मामले को गंभीरता से गहन जांच करते हुए  पत्रकार के साथ न्याय करने को कहा है ।
आई जी ने कहा कि सुनिश्चित किया जाये कि जिले में पत्रकारों का उत्पीड़न न होने पाये । इस प्रतिनिधि मंडल मे प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष शम्भू नाथ सिंह ,महामंत्री वीरेन्द्र मिश्रा विराट, मंत्री आशीष पाण्डेय,  कार्य समिति के सदस्य संजय गुप्ता, शशाकं दूबे  आदि तमाम पत्रकार गण उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ