डा.अंजना शर्मा किया शिशु पालन केन्द्र का शुभारंभ

जौनपुर के पुलिस लाइन में बने शिशु पालना गृह का शुभारंभ आज डॉ अंजना शर्मा (बाल मनोवैज्ञानिक) धर्मपत्नी श्री अशोक कुमार, पुलिस अधीक्षक के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ, मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री सुशील कुमार सिंह, महिला थाना प्रभारी तारावती यादव, प्रतिसार निरीक्षक  श्री रजत पाल राव मौजूद रहे। डॉ अंजना शर्मा व पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा शिशुपालना गृह  का निरीक्षण कर सभी बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया गया तथा महिला थाना प्रभारी द्वारा सभी बच्चों को गिफ्ट व टॉफिया बांटी गई। शिशु पालना गृह में चारों तरफ कैमरे लगाए गए है जिस भी महिला पुलिसकर्मी के बच्चे यहां पर खेलेंगे सभी के मोबाइल को कैमरे से कनेक्ट किया गया है कहीं भी ड्यूटी पर तैनात रहने पर अपने बच्चों को देख सकती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ