परिषदीय विद्यालयों में तकनीकी शिक्षा का हो रहा विकास - बीएसए

जौनपुर । परिषदीय विद्यालयों में नवाचारों के द्वारा आधुनिक व तकनीकी शिक्षा का विकास हो रहा है।उक्त बातें खेतासराय में  निष्ठा प्रशिक्षण उद्घाटन समारोह के अवसर पर  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 राजेन्द्र सिंह ने आदर्श भारती महाविद्यालय खेतासराय में बतौर मुख्य अतिथि  कहा है । 
उन्होंने बताया कि जनपद जौनपुर के शिक्षकों के अंदर असीम ऊर्जा व प्रतिभायें विद्यमान हैं, जिसका उदाहरण है प्रदेश के 100 उत्कृष्ट विद्यालयों में 18 विद्यालय जनपद जौनपुर के हैं।कार्यक्रम के संयोजक खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि शाहगंज विकास खण्ड के शिक्षकों के द्वारा अभिनव प्रयोग करते हुए जनपद में कीर्तिमान स्थापित करने का कार्य किया गया है।उन्होंने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हमें तन मन धन तथा पूरी उर्जा व निष्ठा के साथ विद्यालय में समर्पित होकर कार्य करना होगा।
कार्यक्रम में सतीश पाठक, संजय सिंह, जयप्रकाश नारायण, संतोष कुमार, और सुशील कुमार ने प्रशिक्षण दिया।इस अवसर पर अशोक कुमार मौर्या, डॉ0 सभाजीत यादव, विनय कुमार सिंह प्राचार्य, सुनीता मिश्रा, उमाशंकर यादव, सुरेश मौर्य, मोहम्मद मुस्तफा, धर्मेंद्र सिंह, उमेश पाठक, सहित 150 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय व संचालन डॉ0 सभाजीत यादव ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ