शहीद के परिजनों को मदद व सम्मान देने के लिए रक्षा मंत्रालय को लिखूंगा पत्र - पारसनाथ यादव

जौनपुर- जम्मू कश्मीर के कठुआ मे तैनात अस्टेंट कमांडेड द्वारा खुद को गोली मारकर आत्म हत्या कर लेने वाले असिस्टेंट कमान्डेन्ट विजय बहादुर यादव  के पैतृक गांव पहुचे सुबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक मल्हनी पारसनाथ यादव ने परिजनों से  बातचीत कर उन्हें सन्तावना दिया  और मृत सैनिक  की उपेक्षा पर ग्रामीणों व परिजनों क़ो पूर्व मंत्री श्री यादव ने आश्वासन देते हुए कहा कि वह रक्षामंत्रालय को पत्र लिखकर न्याय की मांग करेगे जरुरत पड़ने पर रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह  से भी करुंगा बात करके शहीद के परिजनों को न्याय व सम्मान दिलाउंगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने साथ मे मौजूद अपने पुत्र एवं युवा नेता सपा लकी यादव के हाथ से
शहीद की पत्नी को आर्थिक मदद दिया और हमेशा परिवार को मदद करने का आश्वासन दिया ।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रद्धा यादव,विवेक यादव प्रधान,वेद यादव,आर.बी.यादव सहित बडी संख्या मे क्षेत्रवासी व सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ