प्रोफेसर राम नारायण विज्ञान संकाय के डीन बने


जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. राजाराम यादव ने बायोटेक्नोलॉजी विभाग के प्रोफेसर रामनारायण को विज्ञान संकाय का  संकायाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति चक्रानुक्रम और वरिष्ठता  के आधार पर की गई है। इनका कार्यकाल 3 वर्षों के लिए होगा। प्रो, रामनारायण विश्वविद्यालय में मशरूम उत्पादन केंद्र के भी प्रभारी हैं। संकायाध्यक्ष बनाए जाने पर विश्वविद्यालय के शिक्षक प्रो. ए.के. श्रीवास्तव, प्रो. देवराज, डा. प्रमोद कुमार यादव. डा. राजकुमार, डा. संतोष कुमार, डा मनीष कुमार गुप्ता, डा. विवेक कुमार पांडेय, सुशील कुमार, डा. प्रदीप कुमार सिंह आदि ने बधाई दी है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस