मां मूर्ति ग्रुप आफ प्लान्टेशन संस्था ने बच्चों को बांटा मास्क साबुन



 जौनपुर।  मां मूर्ति ग्रुप ऑफ प्लांटेशन के तत्वाधान में प्राथमिक विद्यालय ककोरगहना  में विद्यालय के लगभग  70 छोटे-छोटे बच्चों को
मास्क ,हाथ धोने के लिए साबुन तथा होम वर्क के लिये कापी का वितरण किया गया। इस अवसर पर  प्राथमिक विद्यालय की प्रधानध्यापिका डॉ रागिनी गुप्ता द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया  । इस वितरण कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक ध्रुव कुशवाहा ने बताया कि छोटे-छोटे बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं इनकी चिंता करना समाज के सभी  प्रबुद्ध जनों की जिम्मेदारी है। संस्था की सदस्य प्राथमिक विद्यालय ककोरगहना की प्रधानाध्यापिका डॉ रागिनी गुप्ता ने बच्चों को बताया कि खाना खाने से पहले 20 सेकंड तक हाथ अवश्य धोएं तथा जब भी बाहर निकले तो मास्क अवश्य लगाएं ।इस वितरण कार्यक्रम में संस्था के कोषाध्यक्ष कमलेश जी तथा सहयोगी सदस्यों में धर्मेंद्र मौर्य ,सुप्रणीत गुप्ता ,बबिता सिंह तथा गांव के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे ।अंत में सभी बच्चों को स्वच्छ एवं संतुलित भोजन करने के लिए बच्चों के बीच संस्थाध्यक्ष शैलेन्द्र  ने बताया कि इस तरह का कार्यक्रम बच्चों के बीच लॉक डाउन तक  अन्य प्राथमिक विद्यालयो में भी चलता रहेंगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस